Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दो बच्चों का पिता अचानक बन गया औरत, 8 साल तक छुपाई सच्चाई

8 साल की शादी और 2 बच्चों के पिता ने अचानक औरत बनने का किया फैसला, पत्नी और परिवार वाले रह गइ दंग।

नई दिल्ली। सुनने में भले ही आपको अजीब लगे, लेकिन ये सच है। ब्रिटेन का एक पिता ने शादी के 8 साल बाद खुद को पुरूष से महिला बना लिया। इतने सालों तक उसने अपनी पत्नी ,अपने बच्चों से सच्चाई छुपाए रखी कि वो एक ट्रांसजेंडर है।

father of 2 children has transformed himself into a woman after 8 years of marriage

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेम्स कोहेन नाम का एक शख्स दो बच्चों का पिता है। 8 साल पहले उसने आइरियन नाम की महिला से शादी की। पूरा बसा-बसाया परिवार छोड़कर अचानक वो एक दिन औरत बन गया। जेम्स ने 8 साल तक अपनी पत्नी ने ये सच्चाई छुपाए रखी कि वो एक ट्रांसजेंडर है। 8 साल की शादीशुदा जिंदगी के बाद एक दिन अचानक उसने फैसला किया कि वो औरत बनना चाहता है। जेम्स की बात सुनकर आइरियन दंग रह गई।

आइरियन के मुताबिक जेम्स हमेशा से परफेक्ट मर्द की तरह रहे। उसके भीतर कभी भी औरतों जैसी कोई चीज या लक्षण नहीं दिखी, लेकिन उसे हमेशा से लगता था कि जेम्स उससे कुछ छुपा रहे हैं। लेकिन उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि जेम्स ने इतनी बड़ी बात छुपा रखी है। पत्नी की अनुमति के बाद जेम्स ने अपना लिंग परिवर्तन करवा लिया और एक मर्द से औरत बन गया। 35 साल का ये इंजीनियर अब महिलाओं की तरह बाल रखता है और उन्हीं के जैसे कपड़े पहनता है।

इतना ही नहीं औरत बनने के बाद जेम्स ने अपना नाम तक बदल लिया। जेम्स ने अपना नाम कारा कर लिया है। ऑपरेशन के जरिए अपना जेंडर चेंज करवाने के लिए हॉर्मोन थैरेपी ले रहा है। सबसे अनोकी बात ये है कि जेम्स के औरत बन जाने के बावजूद भी उसकी पत्नी ने उस का साथ नहीं छोड़ा। जेम्स अभी भी अपनी पत्नी और अपने परिवार के साथ रहता है। जेम्स के कारा बन जाने के बावजूद आइरियन उनके साथ ही रहती हैं। वे एक ही बेड शेयर करते हैं। आइरियन कहती हैं कि मैं अब भी जेम्ससे बहुत प्यार करती हूं। वो कहती हैं कि मैंने अपना पति खो दिया, लेकिन एक दोस्त पा लिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+