इतने तेज बाल काटे कि बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड, यकीन न हो तो खुद देख लीजिए Video

ग्रीस। एक हेयरड्रेसर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जब आप इसे देखेंगे तो खुद इसके मुरीद हुए बिना नहीं रह पाएंगे। आखिर इसका काम ही ऐसा है जो आंखों को आश्चर्य से भर देता है। इसका टैलेंट देखकर बहुत सारे लोगों को यकीन ही नहीं हो पा रहा है।

हेयर ड्रेसर के जुनून ने बना दिया रिकॉर्ड

हेयर ड्रेसर के जुनून ने बना दिया रिकॉर्ड

दुनिया में बहुत से पेशे हैं जिनमें हेयर ड्रेसर का भी एक है। लेकिन कुछ लोगों के लिए हेयर ड्रेसिंग सिर्फ पेशा भर नहीं है बल्कि वे इसे जुनून की तरह लेते हैं। एक हेयर ड्रेस ने तो अपने काम को इस तरह से लिया कि उसने विश्व रिकॉर्ड ही बना दिया और अब उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।

तेजी देखकर हो जाएंगे हैरान

तेजी देखकर हो जाएंगे हैरान

आप सोच रहे होंगे कि इस हेयर ड्रेसर ने ऐसा क्या कर दिया है तो ये जानने के लिए इसका वीडियो देखना काफी होगा। खैर वीडियो तो आप आगे चलकर खबर में देख लीजिएगा लेकिन उसके पहले हम आपको बता दे रहे हैं कि आखिर इस हेयर ड्रेसर की खासियत इसकी तेजी है।

सबसे तेज बाल काटने का रिकॉर्ड

सबसे तेज बाल काटने का रिकॉर्ड

दरअसल इस हेयर ड्रेसर इतने तेजी से अपने बालों को काटता है कि आप हैरान रह जाएंगे। ग्रीस में काम करने वाले इस हेयर ड्रेसर की तेजी का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि इसने 47.17 सेकंड में अपने क्लाइंट के बाल काट डाले। एक बार फिर से पढ़ लीजिए ये 47.17 सेकंड है कहीं आप गलती से इसे मिनट न पढ़ लीजिएगा। मतलब कि एक मिनट पूरा होने से लगभग 13 सेकंड पहले ही महाशय ने बाल सेट कर दिए।

गिनीज बुक ने शेयर किया वीडियो

हेयर ड्रेसरे के इस कारनामे ने उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा दिया है। गिनीज बुक ने इस गजब के हुनर का वीडियो भी शूट किया है जिसे अपन सोशल मीडिया पर पेज पर शेयर किया है।

गिनीज बुक ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा "आप जल्दी बाल कटाना चाहते हैं? 45 सेकंड में ट्रिम कैसा रहेगा?"

यूजर कर रहे मजेदार कमेंट

फिलहाल इस वीडियो पर ट्विटर यूजर खूब कमेंट कर रहे हैं और इनमें से कुछ तो काफी मजेदार हैं। एक यूजर ने लिखा "मुझे खेद है कि मैंने सोचा था कि आपके बाल अंत में अच्छा दिखना चाहिए थे? जिस लड़के ने बाल कटवाए हैं वो भी इससे खुश नहीं दिखता।" एक दूसरे यूजर ने लिखा "ये हेयर कट भी है क्या?"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+