VIDEO: लाइव कॉन्सर्ट में गा रही थी सिंगर, अचानक शख्स ने फेंककर मारा मोबाइल...बाल-बाल बची आंख
एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर पर शख्स ने फोन फेंका, जिसके बाद सिंगर घायल हो गई और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
म्यूजिक कॉन्सर्ट के वीडियो में सि्ंगर अपने घुटनों पर गिरती नजर आ रही है। जब सेल फोन उसके सिर से टकराया तो वो दर्द से चिल्ली उठी। इसके बाद उन्हें तुरंत वेन्यू से हटा दिया गया।

न्यू जर्सी के निकोलस मालवग्ना नाम के शख्स को इस मामले में गिरफ्तरा कर लिया गया है। शख्स ने न्यूयॉर्क सिटी में एक म्यूजिक इवेंट के दौरान सिंगर बेबे रेक्सा पर जोर से फोन फेंका था। इस घटना का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शख्स को सिक्योरिटी द्वारा हटाया जा रहा है।
बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क पुलिस ने कंफर्म किया कि 27 साल के शख्स पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने ये भी बताया कि सिंगर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। सिंगर रेक्सा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया और बताया कि वो अब ठीक हैं। एक तस्वीर उन्होंने अपने फैंस को दिखाई जिसमें दिख रहा है कि उनकी बाईं आंख के ऊपर पट्टी लगी हुई है।
सिंगर ने एक और फोटो शेयर की, जिसमें उनकी आंख का ऊपरी हिस्सा नीला पड़ा हुआ है और उसपर एक गहरा कट लगा हुआ है। रेक्सा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इन तस्वीरों पर दुख जता रहे हैं।
एक यूजर ने कहा कि फैन द्वारा @BebeRexha पर अपना फोन फेंकने से शो की शान एकदम बर्बाद हो गई। उम्मीद है कि अब वो एकदम ठीक है। एक यूजर ने कहा कि हम सब अच्छा समय बिता रहे थे, मस्ती कर रहे थे। लेकिन ऐसा कौन कर सकता है? हमें उम्मीद है कि आप ठीक हैं। खबरों के मुताबिक, सिंगर को अपना घाव ठीक करने के लिए 3 टांके लगाने पड़े।
यहां देखें वीडियो...
Performer Bebe Rexha gets hit by a concert goer when they chuck their phone on stage.
— Justin Theory (@realJustATheory) June 20, 2023
Her mother has told the media that she received 3 stitches. pic.twitter.com/33l6M0GCMS












Click it and Unblock the Notifications