WWE का मशहूर रेसलर बना ट्रांसजेंडर, कई सालों से चोरीछुपे पहन रहा था मां के कपड़े

WWE wrestler Tyler Reks became Transgender: वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) के भारत सहित दुनियाभर में लाखों फैंस हैं, आपने भी कभी ना कभी टीवी या सोशल मीडिया पर डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर्स को रिंग में भिड़ते देखा होगा। रिंग में अच्छे-अच्छे रेसलर्स को अपने विशालकाय शरीर से चारों खाने चित करने वाले पूर्व रेसलर टायलर रेक्स इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद के ट्रांसजेंडर होने का खुलासा किया है। टायलर रेक्स के इस फैसले की सोशल मीडिया पर कई लोग तारीफ कर रहे हैं।

WWE स्टार बना ट्रांसजेंडर

WWE स्टार बना ट्रांसजेंडर

साल 2009 से लेकर साल 2014 तक अपनी खतरनाक फाइट्स से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले टायलर रेक्स ने सोशल मीडिया पर बताया कि अब वह गैबी टुफ्ट के नाम से पहचाने जाएंगे। गैरी ने यह खुलासा अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में किया है। टायलर रेक्स ने लंबे चौड़े पोस्ट में लिखा, WWE स्टार से लेकर फाइटर, बॉडी बिल्डर, फिटनेस गुरु, मोटरसाइकिल रेसर और मोटिवेशनल स्पीकर के बाद अब एक महिला के रूप में उनका नए सफर की शुरुआत हुई है।

2014 में रेसलिंग को कहा था अलविदा

2014 में रेसलिंग को कहा था अलविदा

टायलर रेक्स ने बताया कि डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर्स से लेकर महिला बनने तक के सफर में उन्हें कई लड़ाईयों का सामना करना पड़ा। हालांकि रिंग की तरह अपनी इन अंदरुनी लड़ाईयों पर जीत पाने के बाद अब याटलर महिला के रूप में खुशी-खुशी अपना जीवन बिता रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक परिवार के साथ अधिक समय बिताने के लिए टायलर ने साल 2014 में रेसलिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया था।

'मां की ड्रेस पहनकर देखता था'

'मां की ड्रेस पहनकर देखता था'

टायलर रेक्स से गैबी बने पूर्व रेसलर ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, मैं इस बात को लेकर ज्यादा तनाव में रहता था कि मैं दुनिया को कैसे अपने ट्रांसजेंडर की बात बताऊंगा। लेकिन जिस दिन लोगों ने मेरे विचारों की परवाह करना छोड़ दिया उस दिन से मेरी सारी मुश्किलें आसान हो गईं। पिछले आठ महीने उनकी जिंदगी के सबसे कठिन महीने रहे हैं। गैबी ने बताया कि जब वह 10 साल के थो तो अपनी मां की ड्रेस पहनकर देखते थे।

बचपन से ही थी ऐसी पर्सनैलिटी

बचपन से ही थी ऐसी पर्सनैलिटी

गैबी ने अपने पोस्ट में लिखा, 'बचपन से ही मुझमें महिला की पर्सनैलिटी थी लेकिन इस बारे में किसी से बात नहीं करता था।' गैबी के मुताबिक ट्रांसजेंडर बनने के इस फैसले में उनकी पत्नी प्रिस्चीला का उन्हें सपोर्ट मिला। टायलर रेक्स उर्फ गैबी ने साल 2020 में शादी की थी। उनकी एक 9 साल की बच्ची भी है। गैबी ने कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ फिलहाल बेड पर एक्टिव नहीं हैं, फिलहार वो दोनों अपने रिश्ते से खुश हैं। उन्होंने कहा, अगर कोई चुनौतीपूर्ण ट्रांसजेंडर मुद्दों से जूझ रहा है तो वह हमसे संपर्क कर सकता है।

यह भी पढ़ें: इंसेप्शन की अभिनेत्री इलियट पेज और एम्मा पोर्टनर का तलाक, पेज ने किया था ट्रांसजेंडर होने का खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+