पाकिस्तान की इस फैमिली में 1 अगस्त को मनाया जाता है सभी का बर्थ-डे , जानें कैसे हुआ ये करिश्मा
आपने कभी सुना या देखा है कि किसी परिवार के अधिकतर सदस्यों का जन्मदिन एक दिन पड़ता हो। पाकिस्तान के लरकाना में एक परिवार के नाम अनोखा विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। परिवार के सभी नौ सदस्यों में एक बात समान है। वे सभी 1 अगस्त को पैदा हुए हैं।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, इस नौ सदस्यों वाले परिवार में पिता अमीर अली, मां, खुदेजा और उनके 19-30 वर्ष सात बच्चों एक दिन अपना जन्मदिन मनाते हैं। इनके नाम सिंधु, जुड़वां लड़कियां ससुई और सपना, आमिर, अंबर, और जुड़वा लड़के अम्मार और अहमर हैं।

यह दुनिया का इकलौता इतना बड़ा परिवार हैं जिसमें 9 सदस्यों का जन्मदिन 1 अगस्त को मनाया जाता है। इस परिवार के लिए यह तारीख उनके लिए इसलिए स्पेशल हो जाती है क्योंकि अमीर और खुदेजा ने इसी दिन शादी की थी। उन्होंने अपनी- बड़ी बेटी के जन्म से ठीक एक साल पहले हम दोनों ने अपने जन्मदिन पर 1991 में शादी की थी।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, इनके नाम ये भी रिकॉर्ड है कि, ये सात बच्चे एक ही दिन में पैदा होने वाले सबसे अधिक भाई-बहनों हैं। यह रिकॉर्ड पहले कमिंस परिवार (यूएसए) के पांच बच्चों के नाम था, जिनका जन्म 1952 और 1966 के बीच 20 फरवरी को हुआ था।
इस परिवार की जानकारी सामने आने से पहले कंमिस ही दुनिया का एक ऐसा परिवार था जिसमें पांच बच्चों का जन्मदिन एक ही दिन होता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर अपने पहले बच्चे सिंधु के 1 अगस्त 1992 को जन्म लेने के बाद आश्चर्यचकित रह गए थे।
उनका और उनकी पत्नी का जन्मदिन एक ही था, लेकिन इसके बाद बड़ी बेटी का जन्मदिन भी उनकी के जन्मदिन के साथ हो गया। इसके बाद इस दंपति के जितने भी बच्चे हुए सभी इसी तारीख पर हुए।
खुदेजा ने बताया कि हर बच्चे को नेचुरली कंसीव किया गया था और उनका जन्म भी सामान्य रूप से हुआ। बच्चों के जन्म के लिए खुदेजा की कोई भी डिलीवरी कभी भी जल्दी नहीं करवाई और ना ही किसी का भी जन्म समय से पहले सीज़ेरियन सेक्शन से हुआ।












Click it and Unblock the Notifications