एलन मस्क से 'एलन भाई' बनकर इंडियन मार्केट में आएंगे टेस्ला CEO! नथिंग फोन के फाउंडर ने दिया हिंट
Elon Bhai Tweet: नथिंग फोन के सीईओ कार्ल पेई यू ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को भारत में फैक्ट्री खोलने को लेकर एक आइडिया दिया है। नथिंग फोन 2ए अगले महीने इंडियन मार्केट में आने को तैयार है। मगर इस बीच एलन मस्क को एक और सजेशन आया है, जिसकी अब खूब चर्चा हो रही है।
इंडियन मार्केट में एंट्री लेने के साथ ही कार्ल ने मस्क को एक और आइडिया सुझाया है और ये आइडिया है अपना नाम एलन मस्क से बदलकर एलोन भाई करने का। जी हां! भारत में सबको भाई बुलाने का खूब चलन है मगर अब लगता है कि ये चलन कार्ल को भी काफी पसंद आ गया है।

बताते चलें कि कार्ल पेई ने हाल ही में ट्विटर पर अपना नाम कार्ल भाई किया था। इसके बाद एलन मस्क को उन्होंने ये सुझाव दिया। उन्होंने चिढ़ाते हुए कहा कि एलन मस्क ने क्या असल में ये सोचा था कि वे अपना नाम बदले बिना भारत में टेस्ला फेक्ट्री बना सकते हैं।
ट्वीट वायरल हुआ तो नेटिजन्स ने इसपर जमकर रिएक्शन भी दिया। एक ने कहा कि आप भाई हैं, वो मामू होंगे। एक ने कहा कि एलोन भाई नहीं एलोन गुरू होना चाहिए। वहीं कई अन्य लोगों ने भी कमेंट सेक्शन में अजब गजब सुझाव दिए। एक यूजर ने कहा कि एलोन पाजी ज्यादा बढ़िया रहेगा।
बताते चलें कि टेस्ला की भारतीय बाजार में प्रवेश करने की योजना की जोरों शोरों से चर्चा है। ऐसे में इन खबरों के बीच ये मजाक सामने आना फैंस को खुश करने के लिए काफी था। इससे इस प्लानिंग केबारे में फैंस और बातें करने लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर परचेसिंग टैक्स बढ़ाने की अपनी नीति को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है।












Click it and Unblock the Notifications