Video: समुद्र से निकलकर रिहायशी इलाके में आई दो टन वजनी एलीफैंट सील, लोगों ने बढ़ाया मदद का हाथ तो पहुंची घर
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों दक्षिण अमेरिकी देश चिली से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक एलीफैंट सील सड़क पर घूमती नजर आ रही है, रिपोर्ट के मुताबिक इसका वजन करीब 2 टन हो सकता है। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है जब चीली के तटवर्ती इलाके में एक सील को सड़कों पर चारों ओर सरपट दौड़ते देखा गया, इस नजारे को देख लोग भी हैरान हो गए। हालांकि बाद में पुलिस और नेवी अफसरों ने सील को वापस समुद्र तक पहुंचाया।

समुद्र से निकल कर लोगों के बीच में आ गई सील
वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अजीबोगरीब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे फेक बताया तो कुछ लोगों ने सील को उसके घर पहुंचाने के लिए पुलिस की सराहना की है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते चिली में लॉकडाउन है, लेकिन सड़क पर दौड़ती सील को देखने के लिए हर कोई अपने घर से बाहर आ गया। सील को अपने इतना पास देख कई लोगों ने उसे कैमरे में कैद कर लिया।

दो-टन वजनी एलीफैंट सील
एक स्थानीय महिला ने कहा, 'मैंने कभी एलीफैंट सील को इतने नज़दीक से और शहर के बीचों-बीच नहीं देखा।' समुद्री स्तनपायी को अपने इतने पास देखकर लोग उत्साहित भी थे। दो-टन वजनी इस एलीफैंट सील को कई लोगों ने फिल्माया, इस दौरान कुछ लोगों ने सील को समुद्र तक पहुंचाने के लिए पुलिस और नेवी ऑफिसरों की मदद भी की। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि वह आक्रामक नहीं लग रहा था, ऐसा लगता है जैसे वह रास्ता भटक गया हो।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ऐसा कहा जा रहा है कि तटीय इलाके में आने के बाद सील रास्ता भटक गया और समुद्र की तलाश में रोड पर इधर-उधर भागने लगा। सोशल मीडिया पर एलीफैंट सील की इस घटना से संबंधित कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ स्थानीय लोग पुलिस और नेवी अफसरों की मदद के लिए सील के चारों तरफ तिरपाल का घेरा बनाकर खड़े हैं।

लोगों को देखकर डरी एलीफैंट सील
इस योजना से सील को सीधे समुद्र की तरफ ले जाया गया। समुद्र में पहुंचने के बाद लोगों ने तालियां बजाकर एक दूसरे का अभिवादन किया। स्थानीय महिला एंटोनिया ने बताया कि मेरे बेटे ने पहले सील को देखा था, हमने हमेशा इन जानवरों को समुद्र में देखते हैं लेकिन जब घर के इतने पास देखा तो हम सब डर गए। सील भी हमारे बीच आकर काफी डरा हुआ लग रहा था लेकिन किसी तरह अधिकारियों ने उसे समुद्र तक छोड़ा।
यह भी पढ़ें: Video: ये शेर गुजराती समझता है! आधी रात घर जा रहे बाइक सवार के लिए खाली किया रास्ता












Click it and Unblock the Notifications