महिला को सफाई में मिला नायाब बेशकीमती हीरा, कीमत सुनकर महिला रह गई दंग

नई दिल्‍ली, 30 अक्‍टूबर। किस्‍मत पल में राजा को रंक और रंक को राजा बना देती है। इस कहावत पर एक बार फिर लोगों को यकीन हो चुका है क्‍योंकि एक महिला के साथ ऐसा ही कुछ हुआ कि वो पल भर में अमीर हो गई।

सफाई के दौरान कूड़े में मिल गया बेशकीमती हीरा

सफाई के दौरान कूड़े में मिल गया बेशकीमती हीरा

एक महिला की किस्‍मत उस समय पलट गई जब वो घर की सफाई कर रही थी उसे कूड़े में एक चमकती हुई चीज नजर आई उसे लगा वो चमकता हुआ कोई पत्‍थर होगा लेकिन उसको फेंकने चली तो उसे लगा कि ये तो साधारण नहीं दिख रहा इसलिए उसने उसे फेकने के बजाय अपने पास रख लिया।

असलियत सुनकर रह गई बूढ़ी महिला दंग

असलियत सुनकर रह गई बूढ़ी महिला दंग

इस चमकदार पत्‍थर को उसने ऑक्शनर को दिखाने का निर्णय किया। जिसके बाद वो उसे लेकन उनके पास पहुंची जब ऑक्‍शनर ने उसकी असलियत बताई तो वो दंग रह गई। ऑक्‍शनर ने बताया कि उसे कूड़े में जो मिला है वो नायाब हीरा है।महिला को पार्क में वॉक करते मिला बेशकीमती दुर्लभ पीला हीरा, मिनटों में हो गई मालामाल

कीमत जानकर उड़े महिला के होश !

कीमत जानकर उड़े महिला के होश !

इस बात पर महिला को यकीन ही नहीं हो रहा था जब उसे पता चला कि कूड़े में मिली वो चमकदार चीज 34 कैरेट का बेशकीमती हीरा है। जिसकी कीमत 2 मिलियन पाउंड थी अगर कूड़ा समझ कर उसे फेंक देती तो उसके हाथ से बड़ी रकम चली जाती। असलियत पता चलने पर महिला ने शुक्र मनाया कि अच्‍छा हुआ कि उसने उसे फेंकने के बजाय ऑक्शनर के पास लेकर पहुंची।

हीरा भी घर के किसी कोने में पड़ा था

हीरा भी घर के किसी कोने में पड़ा था

Daily Mail की रिपोर्ट के मुताबिक ये महिला नॉर्थंबरलैंड की निवासी है और उसकी उम्र 70 साल की है। हीरे की कीमत 2 मिलियन पाउंड यानि करीब 20 करोड़ रुपये है। हालांकि महिला का कहना है कि उसे बाद में याद आया कि उसने हीरा कार बूथ सेल से ज्वैलरी के साथ ही खरीदा था सालों पहले खरीदे गए हीरे को लेकिन उसको बिल्कुल भी नहीं पता था कि हीरा इतना ज्यादा कीमती है। उसकी शादी की ज्वैलरी के साथ हीरा भी घर के किसी कोने में पड़ा था।

 जांच करने से पहले ऑक्‍शनर को भी नहीं था अंदाजा

जांच करने से पहले ऑक्‍शनर को भी नहीं था अंदाजा

ऑक्शनर ने भी बताया कि महिला बैग में इस हीरे के साथ कुछ और ज्वैलरी भी लाई थी, लेकिन हीरे के सामने उन गहनों की कोई कीमत नहीं थी। ऑक्‍शनर ने चेक करके बताया कि महिला को जो हीरा मिला था वो क्यूबिक जिरकोनिया है, जो देखने में सिंथेटिक डायमंड लग रहा था लेकिन जब जांच की तो हीरा 34 कैरेट से भी ज्यादा का है। ये काफी नायाब दुर्लभ हीरा निकला, ये महिला के पास कैसे पहुंचा इस बात का अभी सही नहीं पता चल सका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+