VIDEO: हिमाचल की सड़क पर 'फास्ट एंड फ्यूरियस', ड्राइवर ने पतली रोड पर ऐसे मोड़ी बस, देखकर कहेंगे OMG
नई दिल्ली। driver reversing bus on narrow road: हिमाचल (Himachal Pradesh) के पहाड़ी इलाकों में कई सड़कें दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कों में से एक हैं। यहां से गुजरते वक्त चालकों की धड़कने तेज हो जाती हैं। लेकिन हिमाचल प्रदेश में एक बस चालक ने शानदार अंदाज में रिवर्स कर बस(eversing bus) मोड़ दी। ड्राइवर ने इतनी संकरी रोड पर बस को बैक किया कि, देखने वाले दंग रहे गए। हिमाचल में ऐसी कई खतरनाक सड़कें (Dangerous Road) हैं, जहां पर गाड़ी चलाना बेहद खतरनाक है। इन सड़कों पर ड्राइवर्स की जान गले में लटकी रहती है। हालांकि , इसके बावजूद लोग इन सड़कों से गुजरते हैं।

वीडियो किलोंग-किल्लर रोड का
फेसबुक पेज इंक्रेडिबल हिमाचल द्वारा इस वीडियो को 16 दिसंबर को शेयर किया गया है। वीडियो हिमाचल प्रदेश की एक संकरी सड़क को किलोंग-किल्लर रोड पर किल्लर की ओर दिखाता है। क्लिप की शुरुआत सड़क के बीच में खड़ी बस के एक शॉट से होती है। लग रहा है कि, बस अगर थोडी सी हिली तो सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरेगी, लेकिन हिमाचल रोडवेज बस का ड्राइवर बड़ी होशियारी से बस को दूसरी दिशा में मोड़ ले जाता है।

खराब रोड के चलते बैक करनी पड़ी बस
असल में यह वीडियो यूट्यूब चैनल Onkar Malushte ने 17 जुलाई को शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा- यह वीडियो उदयपुर (हिमाचल प्रदेश) से करीब 12 किलोमीटर दूर कहीं केलांग-किलर का है। मूल वीडियो के कैप्शन के अनुसार, सड़क बहुत खराब स्थिति में थी, जिससे चालक को बस को बैक करके किलर की ओर चलाने के लिए मजबूर होना पड़ा। अब तक 71 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं।
कमजोर दिल वाले वीडियो ना देखें
हिमाचल के जिला किन्नौर, चंबा और लाहौल स्पीति में पहाड़ काटकर बनाई गई ये सड़कें बेहद डरावनी है मगर इसके बावजूद यहां रोजाना दर्जनों गाड़ियों और बसें चलती हैं। कई जगहों पर तो पहाड़ और चट्टानों के बीचोंबीच सड़क बनाई गई है। कई बार पहाड़ से बड़ी चट्टानें भी गाड़ियों पर गिर जाती है। चालक की हिम्मत का पता इन्हीं सड़कों पर चलता है। हर साल इन्हीं खतरनाक सड़कों के चलते हिमाचल में 500 से ज्यादा लोगों की जान चली जाती है।
Corona नहीं 2020 में इस बीमारी से हुई दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें












Click it and Unblock the Notifications