स्टारबक्स की पार्किंग में ड्राइवर ने खाया मैकडॉनल्ड्स का खाना, 9500 रुपये लगा जुर्माना

लंदन, 6 मई। हम अक्सर ऐसे आउटलेट देखते हैं जहां पर लोगों को बाहर से खाना लाने की अनुमति नहीं होती है लेकिन एक ड्राइवर को इसलिए भारी-भरकर जुर्माना देना पड़ गया क्योंकि वह एक फूड आउटलेट की कार पार्किंग में दूसरे फूड आउटलेड का खाना खा रहा था। मामला ब्रिटेन का है जहां पर एक ड्राइवर को स्टारबक्स की पार्किंग में मैकडॉनल्ड्स का खाना खाने के लिए 9500 रुपये का जुर्माना देना पड़ गया।

16 मिनट के लिए की थी पार्किंग इस्तेमाल

16 मिनट के लिए की थी पार्किंग इस्तेमाल

50 वर्षीय बॉब स्पिंक उस समय हैरान रह गए जब उन्हें जुर्माने की रसीद मिली। इसमें कहा गया था कि स्टारबक्स के बाहर पार्किंग बे का 16 मिनट उपयोग करने के लिए उन पर 100 पाउंड (लगभग 9,500 रुपये) का जुर्माना लगाया गया था।

बॉब अपनी प्रेमिका के साथ बाहर निकले थे। उन्हें मैकडॉनल्ड्स के बाहर पार्किंग की जगह नहीं मिली जिसके चलते उन्होंने स्टारबक्स के बाहर पार्क करने का फैसला किया।

यूके की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बॉब ने कहा "हमने मैकडॉनल्ड्स से केवल 12 पाउंड का ऑर्डर खरीदा था और कार पार्किंग पूरी तरह से भरा हुई थी। हमने खाने के लिए स्टारबक्स में गाड़ी पार्की कर ली क्योंकि वहां बहुत जगह थी।" बॉब ने जुर्माने को लीगल चोरी जैसा बताया और कहा उन्होंने कानूनी रूप से कुछ भी गलत नहीं किया है।

कार से बाहर भी नहीं निकला था कपल

कार से बाहर भी नहीं निकला था कपल

खैर अब इस जुर्माने के बाद बॉब ने तो स्टारबक्स के पास न जाने की कसम खा ली है। बॉब ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं था कि इस तरह का भी जुर्माना हो सकता है। उन्होंने कहा "मैं हैरान था। हम अभी यहां पहुंचे और यह कुछ ऐसा है जिसे आप नजरअंदाज नहीं कर सकते क्योंकि यह और बुरा होता जा रहा है और शुल्क बढ़ाता है।

उन्होंने बताया कि मैने लोगों को जागरूक करने की कड़ी के रूप में इसे शेयर किया है। हम कार से बाहर भी नहीं निकले थे। कार पार्किंग का मूल उद्देश्य ही लोगों को सुविधा देना है और यहां जो हुआ वह सिर्फ एक ठगी है। मुझे समझ नहीं आता कि वे क्या हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

जुर्माने पर सोशल मीडिया यूजर दे रहे तीखी प्रतिक्रिया

जुर्माने पर सोशल मीडिया यूजर दे रहे तीखी प्रतिक्रिया

जुर्माने की रसीद में कहा गया है कि अगर वह 14 दिन के अंदर इसे जमा कर दते हैं तो उन्हें 60 पाउंड (लगभग 5700 रुपये) देने पड़ेंगे।

वहीं इस जुर्माने को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर काफी गुस्से में नजर आए। एक यूजर ने तो लिख दिया कि यह अचंभित करने वाला है कि उन्हें ऐसा करने की अनुमति है।

वहीं स्टारबक्स ने इस नोटिस को पार्किंग का संचालन करने वाली कंपनी से संबंधित बताते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया और कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+