VIDEO: चोरों ने फिल्मी स्टाइल में एक रात में लूटी कई बैंकें, पुलिस से बचने के लिए सड़कों पर उड़ाए नोट

ब्रासीलिया। दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील में बैंक लूट के एक बेहद ही हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है। चोरों ने ब्राजील के दक्षिणी शहर क्रिशूमा में चोरों में फेमस स्पेनिश ड्रामा 'मनी हीस्ट' की तर्ज पर बैंक रॉबरी को अंजाम दिया। यही नहीं चोरों ने फिल्मी स्टाइट में पुलिस से बचने के लिए सड़कों पर जमकर पैसे उड़ाए। जिन्हें उठाने के लिए लोगों की भीड़ सड़कों पर देखने को मिली। बताया जा रहा है कि, चोरों ने पुलिस पर भारी हथियारों से हमला किया।

लोगों ने जमकर लूटे सड़कों पर पड़े नोट

लोगों ने जमकर लूटे सड़कों पर पड़े नोट

इस घटना के कई वीडियो ब्राजील समेत पूरी दुनिया में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ब्राजील के सिंगर-सॉन्गराइटर जेल फ्लोरिजेल ने ट्विटर पर फुटेज शेयर किया जिसमें लोग सड़कों पर पड़े नोटों उठाते दिख रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया- 'ब्राजील के क्रिशूमा में शहर में मेगालूट के बाद जमीन पर पड़े नोट उठाते लोग। त्रासदी के बावजूद कई लोगों का क्रिस्मस अच्छी होगी। गैंग एक्सपर्ट लग रहा है और उनके पास बजूका थे।'

मेगा बैंक रॉबरी में पुलिस ने अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार किया

मेगा बैंक रॉबरी में पुलिस ने अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार किया

वायरल हो रहे वीडियो फुटेज में काले रंग के नकाब पहने दिख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लुटेरों ने कम से कम 6 लोगों को बंदी बनाया था। बताया जा रहा है कि, इस घटना में लुटेरों की ओर से की जा रही फायरिंग में दो लोग घायल हुए हैं। वहीं इस मेगा बैंक रॉबरी में पुलिस ने अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय चैनल ग्लोबो टेलीविजन नेटवर्क के मुताबिक, 'कम से कम 10 गाड़ियों में 30 अपराधी थे और उन्होंने पुलिस के पहुंचने के रास्ते बंद कर दिए थे।

एक रात में कई जगहों पर की लूट

वायरल हो रहे वीडियों में बैंक का कटा हुआ वॉल्ट दिखा है। इसके साथ सड़कों पर लुटेरे बैखौंफ फायरिंग करते दिख रहे हैं। बैंक लूट पर शहर के मेयर क्लेसियो सल्वारो ने ट्विटर पर लोगों से अपील की कि वे अपने घरों में रहें और सतर्क रहें। पुलिस को अपना काम करने दें। उन्होंने लिखा कि शहर को बड़े पैमाने पर निशाना बनाया गया है। सैन्य प्रशासन और सुरक्षाबलों के साथ लूट की जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि, उस रात लुटेरों में शहर में 3-4 जगहों पर लूट को अंजाम दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+