Dolly Chaiwala जानें कैसे पड़ा नाम? बॉलीवुड सितारों से लेकर राजनीति तक हकीकत जाननें पहुंची ये हस्तियां

कुछ कर गुजरने का जज्बा अगर, हममें हो तो कोई भी काम नामुमकिन नहीं होता। इन चंद लाइनों को हकीकत का रूप नागपुर के एक चायवाले ने अपनी कड़ी मेहनत से दिया। जब उसने बिल गेट्स को अपने टी स्टॉल पर मसाला चाय बनाकर पिलाई। इसके बाद से 'डॉली चायवाला' के स्टॉल पर राजनीति से लेकर बॉलीवुड हस्तियों का जमावड़ा जुटने लगा है।

बीती 5 मार्च को बीजेपी महासचिव सुनील बंसल 'डॉली चायवाला' के ठेले पर पहुंचे। उन्होंने काफी सराहना की। साथ ही सेल्फी भी खिचवाई। इतना ही नहीं, उसके हाथ ही मसाला चाय भी पी। खास बात यह रही कि डॉली ने सुनील बंसल के आगे अपनी मन की बात कही। आइए जानते हैं क्या थी वो बात?

who is Dolly Chaiwala

'डॉली चायवाला' के नाम से फेमस शख्स ने कहा कि मेरी ख्वाहिश है कि इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को अपने हाथ ही चाय पिला सकूं। आपकी, जब भी उनसे मुलाकात हो तो इस बात का जिक्र कीजिएगा। मैं पीएम मोदी को चाय पिलाना चाहता हूं।

बॉलीवुड सितारों से लेकर राजनीतिक दल तक
नागपुर में अपने टी स्टॉल 'डॉली चायवाला' के नाम से फेमस सुनील पाटिल ने अब तक कई हस्तियों को अपने हाथ की चाय पिलाई है। जिसमें बॉलीवुड सितारे भी शामिल हैं। पिछले साल अक्टूबर में बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्रत कौर को उन्होंने अपने स्टॉल की चाय पिलाई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। खास बात यह थी कि निम्रत कौर 'डॉली चायवाला' से मिलकर काफी आश्चर्यचकित रह गई थीं। क्योंकि, उनको नाम से किसी महिला की उम्मीद थी।

कैसे पड़ा चायवाले का डॉली नाम?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉली का असली नाम सुनील पाटिल है। लेकिन, वह डॉली नाम से जाना जाता है। क्योंकि यह एक उपनाम था, जो उसकी एक पूर्व प्रेमिका उसे बुलाती थी।

क्यों अलग है अन्य चाय वालों से डॉली?
'डॉली चायवाला' स्टॉल पर सुनील पाटिल 2007 से चाय बनाकर बेच रहे हैं। वो एक्टर रजनीकांत से काफी प्रभावित हैं। दूध का पैकेट खोलना, उसे बर्तन में डालना, चाय मिलाना और फिर उसे ग्राहकों को परोसना, सब कुछ अनूठे ढंग से करना उनको दूसरों से अलग बनाता है। इसके साथ ही उनका ड्रेसिंग सेंस भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है।

वह बताते हैं कि उनका लुक कैप्टन जैक स्पैरो (पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन में जॉनी डेप का किरदार) से प्रेरित है। लोगों ने मुझे बुरा-भला कहा और कई लोगों ने मेरे फैशन सेंस के लिए मेरी आलोचना की गई। लेकिन, मैंने कभी भी नकारात्मक टिप्पणियों पर ध्यान नहीं दिया।

कितनी है कमाई? जो 10 लाख की संपत्ति
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉली चायवाला रोजाना करीब 500 कप चाय बेचता है। एक कप नॉर्मल चाय की कीमत 7 रुपए से शुरू होती है। रोजाना डॉली चाय बेचकर 4 हजार की कमाई करता है। आईएमडीबी स्टार्स पोर्टल की मानें तो डॉली 10 लाख रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+