सड़क पर मरे हुए दोस्त को उठाने की कोशिश कर रहे इस कुत्ते का वीडियो देखकर छलक उठेंगे आंसू
सड़क हादसे में मरे हुए दोस्त को उठाने की कोशिश करता रहा कुत्ता। वीडियो देखकर भावुक हो जाएंगे आप।
नई दिल्ली। दोस्ती केवल इंसानों के बीच में नहीं होती, जानवर भी पक्के दोस्त होते हैं। जानवरों को भी अपने दोस्तों की उतनी की परवाह होती है, जितना हम इंसान करते है। उन्हें भी अपने दोस्त के दूर जाने का उतना ही दुख होता है, जितना हमें। दो कुत्तों के बीच का ये वीडियो आपको इस बात का अहसास कराएगा।

चीन में सड़क हादसे में अपने दोस्त के मारे जाने के बाद कुत्ता जिस तरह उसे उठाने की कोशिश करता है उसे देखकर आपकी आंखें भर जाएगी। चीन में कार की टक्कर से एक कुत्ता मर जाता है। सड़क के बीचों-बीच उसकी लाश पड़ी रहती है, तभी उसका दोस्त उसे उटाने की कोशिश करता है।
उसके मृत शरीर पर अपना मुंह मारकर उसे उठाने की कोशिश करता है। वो कभी उसके सिर को अपने सिर से धकेलता है तो कभी उसे अपने पैर से मारकर उठाने की कोशिश करता है, लेकिन काफी कोशिशों के उसका दोस्त नहीं उठता है। कुत्ते द्वारा अपने दोस्त को जीवन करने की कोशिश का ये वीडियो आपको भावुक कर देगा। देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications