VIDEO: कुत्ते से नहीं बर्दाश्त हुई मालकिन से रेप की कोशिश, काट दिया शख्स का प्राइवेट पार्ट
Dog bites off man's private part: डॉग लवर्स की इस पूरी दुनिया में कोई कमी नहीं है। कुत्ते को लोग अकसर अपने परिवार के सदस्य के जैसे ही ट्रीट करते हैं। अपने मालिक के साथ वफादारी कुत्ते से बेहतर कोई कर भी नहीं सकता। लेकिन हाल ही में जो मामला रूस से सामने आया है, उसने सबको चौंकाकर रख दिया है।
दुनिया में कई बार ऐसी अजीबोगरीब चीजें होती हैं, जिनपर भरोसा कर पाना मुश्किल हो जाता है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया जिसमें एक कुत्ते ने उस शख्स का प्राइवेट पार्ट काट डाला, जो उसकी मालकिन का रेप करने की कोशिश कर रहा था।
(वीडियो-नीचे)

रूस का है मामला
इस पूरी घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ये रूस के तूला कस्बे का है। वीडियो के कैप्शन में लिखा हुआ है कि कुत्ते ने उस शख्स का प्राइवेट पार्ट काट दिया, जो उसकी मालकिन को रेप करने की कोशिश कर रहा था। आरोपी तुरंत अस्पताल भागा लेकिन डॉक्टरों ने भी उसे देखने से मना कर दिया। अस्पताल के दरवाजे बंद कर दिए गए। शख्स के जिस हिस्से में कु्त्ते ने काटा है, उसे ब्लर किया गया है।
दर्द के मारे चीख उठा शख्स
वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुत्ते के हमले के बाद शख्स दर्द के मारे इधर-उधर भागता दिख रहा है। उसे मेडिकल हेल्प चाहिए और वो दर्द के मारे चिल्ला भी रहा है। हालांकि, वीडियो में दिख रहा है कि डॉक्टर भी आरोपी की मदद करने से इंकार कर देते हैं और अपने ऑफिस के दरवाजे बंद कर देते हैं। शख्स रूसी भाषा में कुछ कहता हुआ दिख रहा है।
लोगों ने दिए रिएक्शन
सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस वीडियो को लोगों के जमकर रिएक्शन मिल रहे हैं। हर कोई अपनी-अपनी तरीके से शख्स को देखकर प्रतिक्रिया दे रहा है। कई लोग कुत्तों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
यहां देखें आरोपी का वीडियो...
2018 में कुत्ते ने खाया प्राइवेट पार्ट
बताते चलें कि ऐसी ही एक घटना स्कॉटलैंड में भी साल 2018 में सामने आई थी। जिसमें कुत्ते ने एक शख्स का प्राइवेट पार्ट काट डाला था। शख्स का प्राइवेट पार्ट कुत्ते ने खा लिया था, जिसके बाद उसे वापस नहीं लगाया जा सका। डेली मेल की एक रिपोर्ट में कहा गया कि शख्स ने अपने प्राइवेट पार्ट में पीनट बटर लगाया हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications