देख तू वापस आ गया... हार्ट अटैक से मरने वाला था 6 साल का मासूम, CPR देकर ऐसे बचाई जान, देखें Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियोज वायरल होते हैं। कई बार क्लिप ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद किसी के लिए भी खुद को इमोशनल होने से रोक पाना मुश्किल हो जाए। हाल ही में ऐसा ही कुछ सामने आया, जहां एक 6 साल के बच्चे को नई जिंदगी मिली। इसका एक क्लिप भी सामने आया है, जो काफी इमोशनल है।

मामला है आंध्रप्रदेश के अयप्पा नगर का। जहां अपने मां-बाप के साथ जा रहे बच्चे को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। ये सब बीच सड़क पर हुआ। गनीमत थी कि डॉक्टर रावालिका भी वहीं पर थीं जो कि सड़क पार कर रही थीं। उन्होंने ये सब देखा और तुरंत बच्चे को बचाने के लिए दौड़ीं।

Doctor saved 6 years old boy life

सड़क के किनारे ही बच्चे को लिटाया गया और डॉक्टर ने उसे सीपीआर दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डॉक्टर बच्चे की चेस्ट को दबा रही है। भारी भीड़ में उसे सीपीआर देने की कोशिश की जा रही है। बार बार ऐसा करने के बाद 6 साल के मासूम की सांस वापस लौटी। पांच मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद लगा कि उसे उसकी जिंदगी वापस मिल गई है। बच्चा दोबारा सांस लेने लगा।

इसके बाद आनन फानन में उसे अस्पताल लेकर जाया गया, जहां पर इस बच्चे के जल्द ठीक होने के लिए उसका इलाज किया जा रहा है। अब सोशल मीडिया पर ये क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। बच्चे के माता-पिता डॉक्टर रावालिका का आभार जता रहे हैं। इंटरनेट पर भी बच्चे को बचाने वाली इस डॉक्टर को जमकर तारीफ मिल रही है।

एक यूजर ने कहा कि डॉक्टर को दिल से सलाम। एक ने कहा कि डॉक्टर को सलामी। इस बात की तारीफ करनी पड़ेगी कि वहां पर उसी वक्त डॉक्टर मिलीं और उन्होंने तुरंत बच्चे को सीपीआर दिया। हर किसी को भारत में सीपीआर देने के लिए ट्रेन्ड किया जाना चाहिए।

इस बीच साल 2024 के लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के बीच बेंगलुरू के एक डॉक्टर गणेश श्रीनिवास प्रसाद ने भी 26 अप्रैल को मतदान केंद्र पर अपनी सूझबूझ का उदाहरण दिया। अचानक एक महिला उनके सामने गिर पड़ी। बिना किसी हिचकिचाहट के डॉक्टर ने महिला को सीपीआर दिया। इस घटना को बाद में लोगों ने ट्विटर पर शेयर किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+