दिल्ली मेट्रो में Kiss करते युवा जोड़े का वीडियो वायरल, DMRC ने दी यात्रियों को ये हिदायत
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने कोच के अंदर युवा जोड़े के चुंबन के वीडियो के बाद यात्रियो से अपील करते हुए कहा कि सार्वजनिक जगहों पर इस तरह की अश्लीलता से परहेज करें।

दिल्ली मेट्रो में आए दिन अश्लील वीडियो वायरल होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं, एक वीडियो और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक युवा जोड़ा सार्वजनिक रूप से एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवा जोड़ा दिल्ली मेट्रो के फर्श पर बैठा हुआ है। लड़की लड़के के गोद में लेटी हुई है और दोनों एक दूसरे को चूम रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों का गु्स्सा फूट पड़ा, वहीं कुछ लोग इस वीडियो पर चुटकी लेते नजर आए।
वीडियो वायरल के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने यात्रियों से अपील करते हुए ऐसी अश्लील गतिविधियों में शामिल होने से बचने की बात कही है। साथ ही मेट्रो अधिकारियों ने यात्रियों ने ऐसी घटनाओं की शिकायत अपने निकटतम उपलब्ध मेट्रो कर्मचारियों और CISF से करने को कहा, जिससे तुरंत कार्रवाई को अमल में लाया जा सके।
डीएमआरसी ने जारी अपने बयान में कहा कि वो अपने यात्रियों से मेट्रो का उपयोग करते हुए जिम्मेदारी का व्यवहार करने की अपील करता है। साथ ही समाज में स्वीकार्य सभी सामाजिक शिष्टाचार और प्रोटोकॉल का पालन करने की अपेक्षा करता है। यात्रियों को किसी भी अश्लील/ अश्लील गतिविधि में शामिल नहीं होना चाहिए क्योकि डीएमआरसी के संचालन और रखरखाव अधिनियम की धारा 59 के तहत अभद्रता को दंडनीय अपराध माना गया है।












Click it and Unblock the Notifications