बॉयफ्रेंड 5 साल से दे रहा था धोखा, लड़की ने लाइव शो में खोल दी पोल,लड़के का हुआ ये हाल

नई दिल्ली, 30 अगस्त: प्यार में धोखे का पता चलना बेहद ही पीड़ादायक होता है। कई बार महिला या पुरुष अपने साथी को धोखा दे रहे होते हैं लेकिन मानने को तैयार नहीं होते हैं, उनका पर्दाफाश करने के लिए दूसरे तरीकों को अपनाना पड़ता है। न्यूजीलैंड में एक लड़की ने चीट कर रहे अपने बॉयफ्रेंड का लाइव रेडियो शो में भंडा फोड़ दिया। युवक अपनी प्रेमिका को पांच साल के धोखा दे रहा था। धोखेबाज बॉयफ्रेंड का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बॉयफ्रेंड का सहकर्मी के साथ था अफेयर

बॉयफ्रेंड का सहकर्मी के साथ था अफेयर

लड़की को अपने बॉयफ्रेंड पर शक था, इसलिए उसने न्यूजीलैंड रेडियो स्टेशन द एज को यह पता लगाने में मदद के लिए फोन किया कि, उसका बॉयफ्रेंड सच में धोखा दे रहा है या फिर उसका सिर्फ शक है। उसने होस्ट से अपने बॉयफ्रेंड को फोन करने के लिए कहा। लड़की ने बताया कि उसे शक है कि बॉयफ्रेंड का सहकर्मी के साथ अफेयर है।

होस्ट ने सरप्राइज पार्टी के लिए डेट पर जाने का दिया ऑफर

होस्ट ने सरप्राइज पार्टी के लिए डेट पर जाने का दिया ऑफर

होस्ट शैरिन ने वर्जीनिया नाम की लड़की बनकर बॉयफ्रेंड को कॉल किया और कहा कि वह उसकी सहकर्मी की दोस्त बोल रही है। वह अपनी दोस्त(शख्स की कथित गर्लफ्रेंड) के लिए एक सरप्राइज पार्टी ऑर्गनाइज कर रही है और इसके लिए वह उसके करीबी दोस्तों को बुलाना चाहती है। मुझे कुछ चीजों के लिए बस थोड़ी सी मदद की जरूरत है।

डेट का ऑफर मिलते ही शख्स ने की हैं और खुल गई पोल

डेट का ऑफर मिलते ही शख्स ने की हैं और खुल गई पोल

सहकर्मी की पार्टी में जाने का इनविटेशन पाकर वह खुश हो जाता है। जिसके बाद होस्ट उस शख्स से कहती है कि वह सरप्राइज पार्टी से पहले उसकी दोस्त को एक डेट पर ले जाए, ताकि वह दूसरे लोगों को आसानी से एक जगह पर बुला सके। आप लोग पास में कहीं रात के खाने के लिए जा सकते हैं और फिर रात 8 बजे उसे ले आ सकते हैं। जिसके लिए बॉयफ्रेंड हां बोल देता है।

पोल खुलते ही भाग खड़ा हुआ बॉयफ्रेंड

इस पर होस्ट कहती है कि, क्योंकि तुम लोग खुले तौर पर बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड हो, इसलिए डेट पर जाने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इसपर बॉयफ्रेंड ने जवाब दिया- 'हां, आप ये कह सकते हैं...' पुरुष द्वारा महिला को 'डेटिंग' करने के लिए स्वीकार करने के बाद उसकी पोल खुल जाती है। लड़की का शक यकीन में बदल जाता है। इसके होस्ट उस शख्स से उसकी मौजूदा प्रेमिको लेकर सवाल करता है। तो शख्स हंसने लगता है।

धोखा का जान रो पड़ी लड़की

धोखा का जान रो पड़ी लड़की

जिसके बाद शख्स फोन काट देता है। इस दौरान लड़की फोन पर इस पूरी बात को सुन रही होती है। जिसके बाद होस्ट लड़की को पूछती है, तो लड़की रोने लगती है। होस्ट लड़की को समझाती है और उसे चियरअप करने की कोशिश करती है। इसके बाद होस्ट उसकी इस गम से उबारने के लिए एक रेस्टोरेंट में डिनर पर साथ चलने का ऑफर देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+