OMG! इस शख्स में है 'भीम' जैसी ताकत, घोड़े और भैंस को कंधे पर उठाकर लगाता है दौड़, देखें Video

कीव। हिंदू धर्म के प्रसिद्ध काव्य ग्रंथ 'महाभारत', हममे से ज्यादातर लोगों ने पढ़ी, सुनी या टीवी पर देखी है। 'महाभारत' के मुख्य किरदार पांडवों में से एक कुंती पुत्र भीम के बारे में भी हमने सुना है। ऐसा कहा जाता है कि उनमें दस हजार हाथियों की शक्ति थी। हालांकि आज के समय में किसी के पास ऐसी शक्ति होना नामुमकिन है, लेकिन एक ऐसा शख्स भी है जिसके बाजुओं की ताकत देख हर कोई हैरान है।

दिमित्री खलादजी की ताकत देख लोग हैरान

दिमित्री खलादजी की ताकत देख लोग हैरान

सोशल मीडिया पर इन दिनों यूक्रेन के निवासी दिमित्री खलादजी की काफी चर्चा हो रही है। इंटरनेट पर उनकी ताकत ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। खलादजी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें उन्होंने अपने कंधे पर घोड़े और बुल जैसे भारी भरकम जानवरों को उठा रखा है। इतना ही नहीं खलादजी ने एकसाथ 6 लोगों को भी उठा रखा है, उनके इंस्टाग्राम पर देखें तो ऐसी कई हैरतंगेज फोटो देखने को मिलेंगी।

कंधे पर घोड़े और भैंसे को उठाया

कंधे पर घोड़े और भैंसे को उठाया

दिमित्री खलादजी के अनोखे कारनाम सिर्फ यूक्रेन में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मशहूर हैं। भारत में उनकी तस्वीरें देख लोग अपने दांतो तले उंगली दबाने को मजबूर हैं। वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दिमित्री खलादजी अपने कंधे पर एक घोड़े को उठाए हुए हैं, इतना ही नहीं घोड़े पर एक महिला भी सवार है। अगर इस फोटो पर आपको यकीन नहीं होता तो जनाब अगली तस्वीर देखने पर पता चलेगा कि उन्होंने भैंसे को भी कंधों पर उठाया हुआ है।

दिमित्री खलादजी के अनोखे कारनामे

दिमित्री खलादजी के अनोखे कारनामे

दिमित्री खलादजी के इंस्टाग्राम पर ऐसी कई हैरतअंगेज तस्वीरें हैं, एक फोटो में उन्होंने अपने एक हाथ से लड़की को उठाया हुआ है। बताया जा रहा है कि दिमित्री पहले सर्कस में काम करते थे, वह अपने दांतो से लोहे की रॉड मोड़ने के लिए भी फेमस थे। एक वीडियो में लोगों से भरी एसयूवी उनके ऊपर से निकल जाती हैं और दिमित्री को कुछ नहीं होता। वह आराम से लेटे रहते हैं। एक अन्य वीडियो में देखने को मिलता है कि उनके पैरों पर पियानो रखा है और उसपर एक लड़की बैठी है।

सांड ने भी दिमित्री के आगे टेके घुटने

सांड ने भी दिमित्री के आगे टेके घुटने

यही नहीं, अगली फोटो में देखा जा सकता है कि दिमित्री खलादजी हट्टे-कट्टे सांड से भी पंगा ले रहे हैं। उनके आगे बुल भी हार मान लेता है, और जमीन पर घुटने टेक देता है। दूसरे वीडियो में उन्होंने ऊंट को अपने कंधे पर उठा रखा है। वह ऊंट को अपने कंधों पर लाद कुछ कदम आगे भी बढ़ाते हैं। दिमित्री खलादजी के हैरान करने वाले वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। कई यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रिया भी दी है।

यह भी देखें: दो सांपों के ऐसे एक दूसरे से लड़ते नहीं देखा होगा, वायरल हो रहा वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+