इंटरनेट पर क्यों वायरल हो रही है ये लड़की, 4 दिनों में करीब 10 लाख लोगों ने देखा VIDEO
ढ़िचाक पूजा का नया सेल्फी सॉग हुआ वायरल, 4 दिनों में करीब 10 लाख लोगों ने देखा ये वीडियो।
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो किस कदर वायरल हो रहा है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि 4 दिनों के भीतर ही इस वीडियो को 990,098 लोगों ने देख लिया है। सबसे मजेदार बात तो ये है कि जिस वजह से ये लड़की इंटरनेट पर सनसनी बनी हुई है वो बेहद चौंकाने वाला है।

दरअसल ये लड़की अपने अजीबो-गरीब गाने की वजह से इंटरनेट पर छा गई है। लड़की का नाम ढिंचाक पूजा है जो अब अपने नए गाने की वजह से सूर्खियों में छा गई है। ढ़िंचाक पूजा का नया गाना सेल्फी मैंने ले ली आज...वायरल हो गया है। इस गाने में 26 बार ढिंचाक पूजा ने सेल्फी शब्द का इस्तेमाल किया है। इतना ही नहीं वो इस गाने में 3 तरह के चश्मे और 2 अलग-अलग मोबाइल फोन के साथ नजर आ रही है। इस पूरे गाने में पूजा की अलग-अलग 112 तस्वीरें इस्तेमाल की गई है।
अगर ढिंचाक पूजा के गाने की बात करें तो गाने के बोल अजीबो-गरीब है। गाने की शुरुआत होती है धुंधले से सीन से होती है। ढिंचाक पूजा कहती है कि पैसा मेरे पीछे भागे, मैं चलती हूं आगे आगे। वह यह भी कहती है कि करूं डिनर हर शाम मैं, वीआईपी होटल ताज में। ऐसे बोल होने के बावजूद भी लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। लोगों को इस गाने की दीवानगी देखकर देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इससे पहले भी वो अपने गानों की वजह से लोगों को अपना क्रेजी फैन बना चुकी है। इससे पहले स्वैग वाली टोपी और दारू वाला गाना खूब फेमस हुआ था। अब ढ़िचाक पूजा का सेल्फी सॉग फेमस हो रहा है। अपने रिस्क पर देखिए ये वीडियो...
-
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें












Click it and Unblock the Notifications