'टिप-टिप बरसा पानी' में येलो साड़ी में थिरकी महिला, डांस मूव्स देखकर लोगों के उड़े होश VIDEO
वीडियो वीडियो में महिला येलो कलर की साड़ी में थिरक रही है। महिला के एक्सप्रेशंस देखने लायक है और वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शादी हो या फिर कॉलेज की कोई फेयरवेल पार्टी, बॉलीवुड गाने लोगों की जुबां पर चढ़े हुए होते हैं। डांस परफॉर्मेंस भी अकसर लोग बॉलीवुड गानों पर ही करते हैं। अभय कुमार की फिल्म मोहरा का 'टिप टिप बरसा पानी हर डीजे प्लेलिस्ट में सबसे लोकप्रिय ट्रैक में से एक है। ये गाना न केवल लोगों को उठकर थिरकने पर मजबूर करता है, बल्कि एक वाइब भी देता है। अब हाल ही में एक लड़की का टिप-टिप बरसा पानी पर डांस वायरल हो रहा है, जिसमें वो जबरदस्त ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है। क्लिप को 22 लाख लोगों ने देखा है और ये सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पीली साड़ी पहनकर महिला ने किया डांस
इस शॉर्ट क्लिप में पीली रंग की साड़ी पहने थिरकते देखा जा सकता है। येलो साड़ी में लड़की के शानदार स्टेप्स देखने लायक हैं। जैसे ही गाना चल पड़ता है, वो एनर्जी के साथ अपने जबरदस्त स्टेप्स से लोगों के दिल जीत रही है। सॉन्ग के हुक स्टेप्स पर लड़की ने जो कमाल का डांस किया है, वो वाकई देखने लायक है।
22 लाख लोगों ने देखा वीडियो
शेयर करने के बाद वीडियो को 22 लाख लोगों ने देखा है। नेटिजन्स ने वीडियो पर जमकर रिएक्शन दिए हैं और अपना खूब प्यार भी बरसाया है। वीडियो पर लोग खूब कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं। क्लिप में देखा जा सकता है कि लड़की बारिश में भीगी हुई है और साड़ी पहने टिप-टिप बरसा पानी पर थिरक रही है। महिला के एक्सप्रेशंस कमाल के हैं।

'ये तो सचमुच काफी हॉट है'
वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये सचमुच काफी हॉट है। वहीं एक ने कहा कि उसने स्टेज पर आग ही लगा दी। मैंने कई बार इस वीडियो को देखा है। मुझे ये बेहद पसंद आ रही है। तुम लोग बहुत अच्छे हो। आग लगा दी। एक और ने कहा कि मैंने लंबे समय बाद ये गाना देखा लेकिन वाकई महिला ने रॉक कर दिया।

यूजर्स को बेहद भाया महिला का डांस
एक और यूजर ने कहा कि मैंने ये वीडियो कई बार देखा है। लेकिन इससे बाहर निकल पाना काफी मुश्किल है। मैं बस इसे बेहद पसंद करता हूं। ये डांस वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि इसी तरह के कई वीडियोज अकसर इंटरनेट पर धमाल मचा देते हैं। ये वीडियोज लोगों को काफी पसंद आते हैं और नेटिजन्स इन्हें रीशेयर करने में जरा सा भी नहीं हिचकिचाते।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications