Video: दिल्ली मेट्रो में लड़की ने कमर घुमा-घुमा कर किया ऐसा अश्लील डांस, लोग बोले CISF कहां है?
दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की ट्रांसपेरेंट कपड़े पहनकर गाने पर डांस करते हुए वीडियो शूट करवा रही है। इस वीडियो को देखकर लोगों जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Shooting videos inside Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के अंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की कई चेतावनियों के बावजूद मेट्रो के अंदर वीडियो शूट करने का सिलसिला थम ही नहीं रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में लड़की चलती मेट्रो ट्रेन में ऐसा डांस कर रही है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया है।
मेट्रो कोच के अंदर किया ऐसा डांस, शूट किया वीडियो
मेट्रो कोच के अंदर ये लड़की बप्पी लहरी के हिट गाने असलम-ए-इश्कुम...पर कमर हिला-हिला कर ऐसा अश्लील डांस कर रही है, जिसके कारण कोच में उसके आस-पास के लोग असहज हो जाते हैं और उसे अनदेखा करने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। वहीं लड़की के बगल में खड़ा शख्स लड़की के अचानक डांस करने पर अचंभित होकर उसे देखता रह जाता है।
ट्रांसपेरेंट टॉप में किया वल्गर डांस
मेट्रो में डांस कर रही लड़की ने ट्रांसपेरेंट टॉप और ब्लू कलर का फुल ट्राउजर पहन रखा है और बालों को खुला छोड़ रखा है। मेट्रो में लड़की गाने पर अदाएं दिखाती हुई ऐसे डांस कर रही है मानो वो कोई प्रोफेशन आइटम सॉग डांसर हो।
मेट्रो के अंदर रील बनाने पर लोगों ने उठाया सवाल
सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होते ही लोग मेट्रो के अंदर इस लड़की डांस रील बनाने पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं कई लोगों ने नियमों की धज्जियां उड़ाने और कोच के को-पैसेन्जर्स के लिए असुविधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया।
मान गए बड़े गट्स हैं..यूजर्स दे रहे ऐसे रिएक्शन
कुछ यूजर जहां लड़की के अश्लील डांस पर मजे ले रहे हैं वहीं कुछ ने इस लड़की के खिलाफ सख्स कार्रवाई करने की मांग की है। एक यूजर ने मेट्रो में डांस करती हुई लड़की का वीडियो देखकर कमेंट में लिखा अच्छी कोशिश, लेकिन कृपया दोबारा कोशिश न करें। वहीं दूसरे ने लिखा मान गए बड़े गट्स हैं। वहीं तीसरे ने सवाल किया कि कहां हैं सीआईएसएफ के जवान?
पीछे खड़े शख्स का रिएक्शन देखकर यूजर्स को आ रही हंसी
वायरल वीडियो में लड़की के पीछे खड़े एक उम्रदराज शख्स के चेहरे के भाव को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स को बहुत मजा आ गया। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट लिखा अंकल को सदमा लगा है। वहीं दूसरे ने लिखा वो अंकल हैरान या हैरान हैं और सोच भी नहीं सकते कि उनके आगे क्या हो रहा है। वहीं एक ने मजाक में कमेंट किया पीछे तो देखो।
जानें कौन है ये डांस करने वाली लड़की
pari_sharma2319 नाम के यूजर से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस लड़की के कई वीडियोज हैं। इसके लगभग 5,33 फॉलासर्अ हैं। इस इंस्टा अकाउंट पर इस लड़की के कई वीडियो हैं जिनमें से दो और वीडियो हैं जिसे इसने दिल्ली मेट्रो ट्रेन मे ही शूट किया है।
दिल्ली पुलिस और डीएमआरसी को यूजर्स ने ये वीडियो किया टैग
वहीं कई लोग मेट्रो ट्रेन संचालन करने वाले दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की ऐसे मामलों में सख्ती ना करने का आरोप लगा रहे हैं। कुछ लोगों ने DMRC और दिल्ली पुलिस के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट को भी टैग किया और उनसे उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया।
ऐसा वीडियो बनाने पर क्या मिलती है सजा?
डीएमआरसी के एक अधिकारी ने एचटी को बताया कि दिल्ली मेट्रो के अंदर शूटिंग सख्त मनाही है। उन्होंने बताया कि किसी फिल्म की शूटिंग के लिए भी व्यक्तियों या प्रोडक्शन टीमों को डीएमआरसी से पहले परमीशन लेनी होती है। ऐसे मामलों में यात्रियों को हुई असुविधा और निमय को तोड़ने के लिए निश्चित फाइन लगाए जाने का प्रवाधान है।
पहले भी दिल्ली मेट्रो में शूट कर चुकी है ऐसे वीडियो, यहां देखें












Click it and Unblock the Notifications