मेट्रो और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा शख्स, DMRC ने बताया आधा सच, जानिये क्या है मामला...

दिल्ली मेट्रो के डांस या फिर गाने या लड़ाई झगड़े के कई वीडियोज को अकसर आपने वायरल होते देखा होगा। कई बार डीएमआरसी को बयान देने आगे भी आना पड़ा। अब हाल ही में एक और वायरल वीडियो को लेकर मेट्रो प्रशासन बयान देने आगे आया और वीडियो को आधा सच बताया। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला...

दरअसल, मामला है साउथ वेस्ट दिल्ली स्थित छतरपुर मेट्रो स्टेशन का। क्लिप में देखा जा सकता है कि एक शख्स मेट्रो और प्लेटफॉर्म के बीच में फंसा नजर आ रहा है। कई मेट्रो कर्मी शख्स को वहां से बाहर निकालने की कोशिश भी करते दिख रहे हैं। क्लिप नवंबर महीने के तीसरे हफ्ते का बताया जा रहा है।

delhi metro video

सोशल मीडिया पर जो पोस्ट वायरल हो रहा है उसके मुताबिक, मेट्रो मे फंसे इस युवक की मौत हो गई है। अब दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बताया कि ये घटना नवंबर की नहीं है। और ना ही दिल्ली की है। दिल्ली मेट्रो के डीसीपी राम गोपाल नाइक ने भी ऑफिशियली इस खबर को पूरी तरीके से गलत बताया है।

नाइक का कहना है कि हाल ही में मुझे मीडिया से संबंधित कई कॉल्स मिले। इस वीडियो के संबंध में कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। ऐसे में हो सकता है कि ये घटना कहीं और की हो। या फिर वीडियो पुराना हो। लेकिन ऐसी घटना फिलहाल दिल्ली में कहीं पर भी नहीं हुई है।

मेट्रो कॉर्पोरेशन ने वीडियो का सच बताने के बाद यात्रियों को ये भी दिशानिर्देश दिए कि इस तरह के मामलों से बचने के लिए यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर सतर्कता बरतनी चाहिए। यात्रियों को ट्रेन से उतरते और इसमें चढ़ते वक्त भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि सतर्कता हटी और दुर्घटना बढ़ी।

क्या है पूरा मामला?
इस मामले की बात करें तो ये बीते शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें दिख रहे शख्स की पहचान उत्तर प्रदेश के यात्री भूरा सिंह के रूप में हुई है।

मृतक दिल्ली से मेट्रो में चढ़ा और फिर छतरपुर मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर उतर गया। बताया जा रहा है कि शख्स की मौत हो गई थी। स्टेशन से तेजी से बाहर निकलने की जल्दबाजी में उसने सीढ़ियों या फिर एक्सेलेटर का प्रयोग करने की बजाय मेट्रो तक पहुंचने के लिए प्लेटफॉर्म की पटरियों पर चढ़ने की कोशिश की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+