मेट्रो में रील बनाने वालों की अब खैर नहीं! होली पर बेशर्मी भरे अंदाज में रंग लगाती लड़कियों की बढ़ी मुश्किलें

बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक क्लिप बड़ी तेजी से वायरल हुआ, जो होली के दिन के आसपास की ही था। क्लिप में दो लड़कियों सेंशुअल अंदाज में दिल्ली मेट्रो के अंदर एक दूसरे के रंग लगाती दिखीं। इस क्लिप के वायरल होने के बाद लोग बुरी तरह से भड़क उठे थे। अब दिल्ली मेट्रो ने खुद इस क्लिप को लेकर लड़कियों की परेशानी को थोड़ा बढ़ा दिया है।

जी हां! जब वीडियो वायरल होने के बाद हर तरफ से दिल्ली मेट्रो की आलोचना होने लगी तो मेट्रो प्रशासन ने भी सख्ती दिखाते हुए दिल्ली पुलिस से इस मसले पर कार्रवाई करने की दर्ख्वास्त की।

delhi metro

बताते चलें कि क्लिप पर रिस्पॉन्स देते हुए DMRC ने दिल्ली पुलिस को इस मसले पर जांच करने को कहा। डीएमआरसी के प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुज दयाल ने कहा- डीएमआरसी ने दिल्ली पुलिस को एक लेटर लिखा है, जिसमें एक विस्तृत जांच करने की मांग की गई है, जहां दो महिलाएं होली से पहले एक दूसरे के रंग लगाती नजर आईं थीं।

बताते चलें कि दो महिलाओं का एक दूसरे को रंग लगाते वीडियो खूब वायरल हुआ था। हालांकि, इस क्लिप की लोगों ने खूब आलोचना भी की थी। हर किसी का कहना था कि त्योहार को इतना अभद्र नहीं बनाया जाना चाहिए। ये लोगों की आस्था से भी जुड़ा हुआ है। ऐसे बेशर्मी से सिर्फ लाइक्स के चक्कर में लोगों को ये नहीं भूलना चाहिए कि हमारी संस्कृति क्या है।

डीएमआरसी ने इस क्लिप को लेकर आगे कहा कि इस तरह की किसी भी रील को डीएमआरी बढ़ावा नहीं देता है और इसे लेकर सख्त कार्रवाई का पक्षधर है। पहले ही सूचित किया जा चुका है कि ऐसा कुछ करना पॉलिसी के खिलाफ होगा।

बताते चलें कि दिल्ली मेट्रो प्रशासन कई तरह के कैंपेन चला रहा है, जिसमें ऐसे लोगों को पकड़ा जा रहा है, जो सहयात्रियों के लिए किसी न किसी तरह से परेशानी का सबब बन जाते हैं। अब इस मसले पर डीएमआरसी और दिल्ली पुलिस उचित कार्रवाई करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+