मुझे पापा की टेंशन होती है, क्या करूं.. नन्‍हीं मासूम बेटी का ये वीडियो देख लोग हुए भावुक, देखें Video

नई दिल्‍ली, 04 फरवरी। बेटियां पापा की दुलारी होती हैं, और बेटियों के पिता उनकी जिंदगी के हीरो होते हैं। बेटियां जिन्‍हें पराया धन कहा जाता है उनकी विदाई के बाद पिता का घर सूना हो जाता है, लेकिन आज भी समाज में बहुत से परिवारों में लड़के और लड़कियों में भेद किया जाता है। बेटियों के जन्‍म पर खुशी नहीं मनाई जाती, बेटे जैसे उन्‍हें अधिकार नहीं दिए जाते। जबकि बेटियां निस्‍वार्थ भाव से अपने मां-बाप पर प्‍यार न्‍यौछावर करती हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें छोटी सी मासूम बच्‍ची अपने पापा की चिंता करते हुए ऐसे रो रही है कि जिसे सुनकर आपके भी आंसू निकल आएंगे। हर कोई इस वीडियो को देखकर इमोशनल होकर अपनी भावनाएं व्‍यक्‍त कर रहा है।

पापा की चिंता करते हुए रो रही थी बच्‍ची

पापा की चिंता करते हुए रो रही थी बच्‍ची

इस वायरल वीडियो को शायद अभी तक आपने भी फेस‍बुक पर किसी की वॉल पर देख लिया होगा। दो मिनट से अधिक समय के इस वीडियो में स्‍कूल से लौटकर आईं बच्‍ची अपने पापा की चिंता करते हुए रोती हुई नजर आ रही है।

मां उससे पूछती हैं कि आप क्‍यों रही

मां उससे पूछती हैं कि आप क्‍यों रही

उसकी मां उससे पूछती हैं कि बेटा आप क्‍यों रही ? मैंने तो डांटा भी नहीं मारा भी नहीं फिर क्‍यों रो रही है। ये सुनकर बच्‍ची और रोने लगती है। मां के दोबारा पूछने पर बोलती है पहले ये रिकार्डिंग करना बंद करो तब बताऊंगी मां। मां कहती है पहले बताओ। जिस पर वो कहती है कि मुझे पापा की बहुत याद आती है और आंखों से और आंसू बहने लगते है।

'मुझे पापा की टेंशन होती है...'

'मुझे पापा की टेंशन होती है...'

बेटी मां को कहती हैं कि मुझे दुख होता है कि पापा दिन भर भूखे प्‍यासे काम करते हैं और रात में भी अब बिना खाना खाए दुकान पर चले गए, पापा कुछ नहीं खाते, बस काम-काम और काम, मुझे पापा की बहुत चिंता होती ...... बेटी की पूरी बात सुनकर लोग भावुक हो रहे हैं और कह रहे हैं कि जिन लड़कियों को बेटियां बोझ लगती है वो इस वीडियो को जरूर देख लें।

भावुक हो रहे लोग, बोले- सबसे ज्यादा दुख पिता को ही होता है

भावुक हो रहे लोग, बोले- सबसे ज्यादा दुख पिता को ही होता है

फेस बुक समेत अन्‍य सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर ये वीडियो जमकर वायर हो रहा है। ट्वीटर पर एक आईएएस अधिकारी ने भी ये वीडियो शेयर किया है उन्‍होंने वीडियो के कैप्‍शन में लिखा - मुझे पापा की टेंशन होती है, क्या करूं। वहीं एक फेसबुक यूजर ने लिखा इसीलिए बेटी की विदाई के बाद सबसे ज्यादा दुख पिता को ही होता है। बेटी का पिता के प्रति प्‍यार देखकर लोग इमोशनल हो रहे हैं।

जिन्‍हें बेटियां बोझ लगती वो एक बार वीडियो जरूर देख लें

एक पत्रकार ने इसे शेयर कर लिखा- पापा की इतनी फिक्र "ये होती है. बेटि‍यां" जिन लोगों को बेटियां बोझ लगती वो एक बार वीडियो जरूर देख लें ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+