Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Yamuna flood: यमुना नदी की बाढ़ में फंसा महंगा बैल, BMW से भी ज्यादा है कीमत

Crore rupees bull rescued from flood: हाल ही के दिनों में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली सुर्खियों में बना हुआ है। दिल्ली के कई इलाकों और मेन सड़कों पर पानी भर गया। इस आपदा से इंसान तो जैसे-तैसे बच ही रहे हैं और जुगाड़ भिड़ाकर निकल रहे हैं लेकिन बेचारा जानवर कहां जाए।

हालांकि, इस बीच बाढ़ से आई तबाही में फंसे इन जानवरों को सुरक्षित रूप से दूसरे स्थानों तक पहुंचाने में कई आपदा बचाव दल सामने आए हैं। इन बचाव दलों से जानवरों को काफी मदद भी मिली है। इन्हें बाढ़ से ले जाकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। इन्हीं में से एक है प्रीतम वंश का सांड। ये सांड इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। इसकी वजह क्या है, चलिये आपको बताते हैं।

Yamuna flood

दरअसल, अन्य जानवरों के साथ बाढ़ के पानी में फंसे प्रीतम वंश के सांड की कीमत हजारों या लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में है। सांड की कीमत एक BMW X5 से भी ज्यादा है। बताते चलें कि गाजियाबाद में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल यानी एनडीआरएफ की 8वीं बटालियन ने मवेशियों को बचाने वाली टीम की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर पोस्ट कीं।

इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि गाजियाबाद की एनडीआरएफ टीम ने नोएडा से 1 करोड़ लागत वाले भारत के नंबर 1 सांड प्रीतम सहित 3 मवेशियों को बचाया है। एनडीआरएफ की टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की जान बचाने के लिए लगातार कड़ी मेहनत कर रही हैं।

कैप्शन में उन्होंने लिखा कि एनडीआरएफ की तात्कालिक तकनीकों के प्रयोग से लाइफ बॉट बनी बेजुबानों की मददगार। वीडियो में देखा जा सकता है कि बोट की मदद से टीम दो गायों को नदी से बाहर निकालने में मदद कर रही हैं। ये वीडियो उन्होंने ट्विटर पर भी शेयर किया है, जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+