Video: आजादी के लिए संघर्ष करता मगरमच्छ, Zoo वैन की मजबूत खिड़की तोड़कर आया बाहर, फिर...
नई दिल्ली, 25 फरवरी: आजादी किसको प्यारी नहीं है? इंसान हो या फिर जानवर सबको खुले में रहकर जीना अच्छा लगता है। अब ऐसी ही एक आजादी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें विशालकाय मगरमच्छ जू वैन की खिड़की तोड़कर सड़क पर खुलेआम आ धमका। जिसको काबू में करने के लिए काफी मशक्कत की गई। सड़क पर रेंगने वाले इस मगरमच्छ का वीडियो अब इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है।

वैन से निकलकर सड़क पर आ धमका मगरमच्छ
वैन से निकलकर मगरमच्छ के सड़क पर चलने का यह वीडियो अमेरिका से सामने आया है, जहां फ्लोरिडा के जूलॉजिकल पार्क के कर्मचारी उसको पकड़ने के लिए कड़ी मेहनत करते दिखे। दरअसल, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जू की स्टॉफ वैन से भाग निकले मगरमच्छ को पकड़ने में कर्मचारी जुटे हुए हैं, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है

मगरमच्छ को ट्रांसफर करते हुई घटना
रिपोर्ट के मुताबिक फ्लोरिडा के सेंट ऑगस्टीन एलीगेटर फार्म जूलॉजिकल पार्क से मगरमच्छ को ट्रांसफर किया जा रहा था। इस दौरान वो वैन से निकल कर भाग गया। 12 सेकंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जू के कर्मचारी उसको संघर्ष करते संघर्ष कर रहे हैं, क्योंकि रोड पर वाहन भी तेजी से गुजर रहे हैं। मगरमच्छ ने वैन की खिड़की तोड़ दी और भागने की कोशिश की थी। लेकिन कर्मचारियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए लोगों के लिए खतरा ना बनने से पहले ही उसे पकड़ लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को जूलॉजिकल पार्क ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। फेसबुक पोस्ट में जू ने लिखा, 'हम मगरमच्छों को जू के दूसरे क्षेत्र में ट्रांसफर कर रहे थे। उन्हें सेफ्टी के साथ जू की वैन में रखा गया, लेकिन उसने वैन की पिछली खिड़की को तोड़ दिया और सड़क पर आ गया। हमारी टीम ने इस पर फिर से कब्जा करने और इसे सुरक्षित रूप से इसके नए घर तक पहुंचाने के लिए तेजी से काम किया।"

"गर्ल पावर" की तारीफ
इसी के साथ पोस्ट में इस बात की भी जानकारी दी गई कि इससे किसी को वास्तविक खतरा नहीं था, क्योंकि मगरमच्छ का मुंह बांधा हुआ था। वहीं चिड़ियाघर के अधिकारियों ने भी "गर्ल पावर" की सराहना की, क्योंकि उसको पकड़ने वाले तीन कर्मचारियों में से दो महिला कर्मचारी थीं। 2.45 लाख से ज्यादा बार देखे जा चुके इस वीडियो को जेसिका स्टार्क नाम के शख्स ने सड़क के दूसरी तरफ से कैद किया था। आप भी देखिए सड़क पर आए मगरमच्छ का ये वीडियो..(खबर के अंत में)












Click it and Unblock the Notifications