Video: ATM में गोबर की बदबू, नाक दबाकर शख्स ने निकाला कैश, लोगों ने कहा- AC की हवा लेने आई गाय

नई दिल्ली, 23 सितंबर। मध्य प्रदेश के एक एटीएम में अव्यवस्था का लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है। एटीएम की सुरक्षा की व्यवस्था के बावजूद उसके अंदर गाय बैठी है। गोबर की बदबू के बीच एक शख्स जब कैश निकालता है तो उसे मजबूरन नाक को दबाना पड़ जाता है। कारण वहां सहन ना करने वाली बदबू है।

Cow in ATM

जिस एटीएम में एक वायरल वीडियो के जरिए खराब व्यवस्था का दावा किया जा रहा है वो मध्य प्रदेश के रीवा की नईगढ़ी का है। यहां गाय ने एटीएम बूथ को अपना आशियाना बना लिया है। कैश निकालने एटीएम में आए एक शख्स यहां बड़ी मुश्किल खड़ा हो पता है। बदबू के कारण शख्स अपनी शर्ट से नाक को ढक लेता है। दरअसल यहां पूरी फर्श पर गाय का गोबर बिखरा पड़ा है।

नकदी निकालने गए एक स्थानीय व्यक्ति ने एटीएम परिसर की निराशाजनक स्थिति को रिकॉर्ड किया। इसकी एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो को ऑनलाइन साझा करने वाले ट्विटर उपयोगकर्ता ने दावा किया कि दृश्य मध्य प्रदेश के रीवा के नईगढ़ी गांव का है। एटीएम कक्ष में बैठी गाय कैश निकालते वक्त टस से मस नहीं हुई।

वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, मध्यप्रदेश के रीवा के नईगढ़ी का वीडियो, गाय ने ATM में घुसकर गोबर किया और छीछीलेदर मचा दिया। शख्स को नाक बंद करके कैश निकालना पड़ा...वीडियो शख्स के भतीजे ने रिकार्ड किया है और अपने चाचा का मजाक भी उड़ा रहा है।'

जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एटीएम में गाय ने गोबर किया, नाक बंद किए चाचा का रिएक्शन वायरल। मध्यप्रदेश के रीवा के नईगढ़ी का ये वीडियो वायरल हो रहा है जहां ATM बूथ को गाय ने घर बना रखा है। और एक व्यक्ति नाक दबाए पैसे निकालने पहुंचा है। ये वीडियो व्यक्ति के भतीजे ने रिकार्ड किया है।'

वीडियो को लेकर यूजर्स के कई तरह के रिएक्शन भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह बताने के बजाय की गाय ने एटीम में गोबर कर रखा है। अगर इस बीमार गाय की सहायता के लिए पशु चिकित्साधिकारियों के पास ट्वीट किया होता तो यह प्रशंसनीय कदम होता। वहीं एक अन्य ने लिखा, 'यह विडियो जानबूझकर बनाया गया है। गाय बहुत दिनों से बीमार लगती है। एक यूजर ने लिखा कि गाय एटीएम में शायद एसी की हवा लेने गई हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+