Cow Catwalk: वायरल हुआ गाय का शानदार कैटवॉक, वीडियो देख आप भी कहेंगे वाह!

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक गाय का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस वीडियो देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। इंटरनेट पर अक्सर कई जानवरों की क्लिप वायरल होती रहती हैं, लेकिन हाल ही में सामने आया गाय का वीडियो बाकि सब से जरा हटके है। यहां गाय सड़क पर कैटवॉक करती नजर आ रही है। यूजर्स गाय की चाल देख मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

गाय का कैटवॉक हुआ वायरल

गाय का कैटवॉक हुआ वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गाय सड़क पर अजीब तरह से चलती दिखाई दे रही है। किसी वाहन पर लगे डैश कैम में रिकॉर्ड हुई ये क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। सामान्य तौर पर गाय ऐसे नहीं चलती जैसा वीडियो में देखा जा सकता है, गाय के पैर रखने का स्टाइल देख हरकोई हैरान है। यूजर्स गाय की चाल को कैटवॉक बता रहे हैं।

गाय ने दिया सुपर मॉडल को टक्कर

गाय ने दिया सुपर मॉडल को टक्कर

7 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 27 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 2 हजार से अधिक लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक अन्य यूजर ने कहा, गाय की मजेदार चाल देखकर ऐसा लगता है, मानो वह किसी मॉडल की तरह स्टेज पर कैटवॉक कर रही है। वीडियो में भूरी और सफेद रंग की गाय सड़क के बीच चलते हुए अपना सिर हिलाते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो में कई अन्य गाय भी नजर आ रही हैं। गाय सुपर मॉडल्स को भी टक्कर दे रही है।

यूजर्स हुए हंस हंसकर लोट-पोट

यूजर्स हुए हंस हंसकर लोट-पोट

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो कहां की है इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि वीडियो में गाय की नस्ल विदेशी लग रही है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता कि यह वीडियो किसी अन्य देश का है। वीडियो पर कैप्शन भी किसी अन्य भाषा में लिखा हुआ है। फिलहाल सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हो रहा है, यूजर्स गाय की कैटवॉक से काफी इंप्रेस हुए हैं।

यह भी पढ़ें: दुल्‍हन बनी गाय, पगड़ी बांध दूल्हा बग्‍घी पर बैठ बारात लेकर निकला तो देखते रह गए लोग

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+