दुल्हन बनी गाय, पगड़ी बांध दूल्हा बग्घी पर बैठ बारात लेकर निकला तो देखते रह गए लोग
Unique Cow And Bull Wedding In Mathura: मथुरा। यूं तो आपने ऐसी कई शादियां देखी होंगी जिसमें दूल्हा पगड़ी-सेहरा बांधकर बग्घी पर सवार होकर बारात लेकर चलता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक अनोखी शादी देखने को मिली। इस शादी में भी किसी सामान्य शादी की तरह बारात का इंतजाम किया गया था, लेकिन बग्घी पर बैठे 'दूल्हे' पर जब लोगों की नजर पड़ी तो वह देखते ही रह गए। लोग एक दूसरे से पूछते नजर आए कि आखिर माजरा क्या है? आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

क्यों चर्चा का विषय बनी ये शादी ?
दरअसल, मथुरा में निकली ये बारात किसी इंसान की नहीं थी बल्कि नंदी महाराज (बैल) की थी। राया क्षेत्र के गांव थना अमरसिंह में गाय और बैल के विवाह का आयोजन किया गया। इस अनोखे कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सिर पर सेहरा बांधकर बैल शादी को निकली तो साथ-साथ पूरी बारात चली। बैंड-बाजे की धुन पर ठुमके लगाते बरातियों की खुशी देखते ही बनती थी। इस अनोखी शादी को देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ काफी संख्या में भीड़ जुटी थी। अलीगढ़ के किला वेसवा निवासी उदयभान सिंह बैल की बारात लेकर डीजे व आतिशबाजी के बीच धूमधाम से कस्वा राया के गांव थना अमर सिंह पहुंचे। बारात विवाह स्थल पर पहुंची, जहां गाय और बैल का विवाह धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।

महिलाओं ने किया गाय का कन्यादान
बैल को पगड़ी पहनाकर बिल्कुल दुल्हे की तरह तैयार किया गया था। उसको बग्घी पर बैठाकर बैंड-बाजे की धुन पर नाचते-गाते बारातियों की तरह गाय के घर ले जाया गया। आसपास के इलाके में यह चर्चा का विषय बना रहा। गांव में गाय और बछड़े की शादी की सभी रस्में कराई गईं। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने भी कन्यादान किया। वर और वधू पक्ष दोनों की बेहद खुश नजर आए।

'गौ माता में 33 करोड़ देवताओं का वास है'
गाय और बैल के विवाह का आयोजन कराने वाले व्यक्ति ने बताया, 'गौ माता में 33 करोड़ देवताओं का वास है। हर दिन करें तो भी सभी की पूजा नहीं कर सकते। हमने सोचा कि नंदी बाबा और नंदी मैया का विवाह कर दें जिनमें 33 करोड़ देवताओं का वास है।'












Click it and Unblock the Notifications