बिल्लियों की वजह से बच गई पति-पत्नी की जान, वजह जान उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन ये सच है कि एक दंपत्ति की जान बिल्लियों की वजह बच गई। हुआ ये कि पति-पत्नी अपने घर में सो रहे थे इसी दौरान लैंडस्लाइड होने लगा। दंपत्ति नींद में थे और उन्हें इसका बिल्कुल भी पता नहीं चला। लेकिन उनके घर में मौजूद बिल्लियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इन बिल्लियों के शोर से दंपत्ति की नींद टूटी तो उनकी हालत खराब हो गई। वो तुरंत ही सुरक्षित जगह पर रवाना हो गए। इस तरह बिल्लियों ने इस दंपत्ति की जान बचा ली।

 मामला इटली का

मामला इटली का

पूरा मामला इटली का है, जहां बिल्लियों की वजह से एक दंपत्ति की जान बाल-बाल बच गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इटली में भूस्खलन के दौरान ये पति-पत्नी अपने घर पर सोया हुआ था। इस बीच पता चला कि उनका घर भी भूस्खलन की चपेट में आने वाला है, लेकिन इसी दौरान उनकी नींद टूट गई। ऐसा हुआ उनकी दो पालतू बिल्लियों की वजह से, जिन्होंने समय रहते ही उन्हें जगा दिया और उनकी जान बच गई।

शोर मचाकर मेरी महिला को जगाया

शोर मचाकर मेरी महिला को जगाया

क्लॉदियो पियाना ने 'सेकोलो XIX' समाचार पत्र को बताया कि हमारी बिल्लियों सिंबा और मोस ने शोर मचाकर मेरी पत्नी को जगा दिया। जैसे ही मेरी पत्नी की आंख खुली तो उन्होंने देखा कि छत से प्लास्टर गिरा हुआ, जिसके टुकड़े से ये बिल्लियां खेल रही थीं। इस दौरान उनकी नजर घर की दीवारों में पर पड़ी, जिसमें दरारे आ चुकी थीं। तुरंत ही उन्होंने मुझे जगाया और फिर हम घर से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर जाने लगे लेकिन हमारी कार कीचड़ में फंस गई, हालांकि, बचाव दल ने हमें किसी तरह से बचा लिया।

इलाके में भूस्खलन

इलाके में भूस्खलन

जानकारी के मुताबिक, इटली के लिंगुरिया क्षेत्र का है जहां भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। इसी वजह से इलाके में भूस्खलन शुरू हो गया और एक पुल भी बह गया। पियाना और उनकी पत्नी सबरीना सोमवार रात कैंपो लीगर में अपने घर पर सो रहे थे, तभी भूस्खलन से उनके घर की दीवारों पर दरार आ गई। साथ ही छत से प्लास्टर भी गिर गया। हालांकि, उनकी बिल्लियों ने सही समय पर उन्हें जगा दिया और फिर वो भूस्खलन में फंसने से बच गए। फिलहाल वो सुरक्षित हैं और उनकी दोनों बिल्लियां भी ठीक हैं। वहीं दंपत्ति के बाहर निकलते ही उनका घर पूरा ढह गया।

राजकुमार राव ने याद किया वो समय, जब अकाउंट में थे 18 रुपए, टीचर ने भरी थी स्कूल फीस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+