राजकुमार राव ने याद किया वो समय, जब अकाउंट में थे 18 रुपए, टीचर ने भरी थी स्कूल फीस

नई दिल्ली। नेशनल अवॉर्ड जीत चुके एक्टर राजकुमार राव हिन्दी सिनेमा में अपनी खास पहचान बना चुके हैं। उनके नाम पर कई बड़ी हिट फिल्में हैं लेकिन उनके लिए इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं रहा। हरियाणा के गुरुग्राम से जाकर मुंबई में नाम कमाने वाले राजकुमार ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में पुराने समय को याद किया है। जब उनके पास खाने और रहने तक के पैसे नहीं होते थे।

खाते में थे सिर्फ 18 रुपए

खाते में थे सिर्फ 18 रुपए

अपनी फिल्म 'मेड इन चाइना' के प्रमोशन के लिए वेबसाइट पिंकविला को दिये इंटरव्यू में राजकुमार राव ने बताया कि एक समय उनके खाते में सिर्फ 18 रुपए थे। राजकुमार ने बताया, एक वक्त तो मुझे पैसे की इतनी दिक्क्त थी कि फीस भरने को भी पैसा नहीं था। पैसा न होने की वजह से दो साल तक मेरे टीचर्स ने मेरी स्कूल फीस भरी थी।

घर का किराया देना लगता था बड़ा काम

घर का किराया देना लगता था बड़ा काम

राजकुमार राव बताते हैं, मैं जब मुंबई आया तो घर का किराया और दूसरे खर्च के लिए 15 से 20 हजार रुपए की जरूरत होती थी। जबकि पैसे होते नहीं थे। कई बार ऐसा होता था कि खाने के लिये भी कुछ नहीं होता था। राजकुमार ने बताया कि ये वो समय था जब मैं और मेरा दोस्त विनोद बाइक पर ऑडिशन देने के लिये जाते थे। बाइक पर पूरा धूल में हो जाते थे और गुलाबजल से चेहरा साफ करके ऑडिशन के लिये चले जाते थे।

गुरुग्राम में पैदा हुए राजकुमार राव के नाम पर बड़ी फिल्में

गुरुग्राम में पैदा हुए राजकुमार राव के नाम पर बड़ी फिल्में

राजकुमार राव गुरुग्राम में पैदा हुए और उनकी शुरुआती तालीम भी यहीं से हुई है। बाद में उनका एक्टिंग की तरफ रुझान हुआ और वो मुंबई गए, जहां काफी संघर्ष के बाद उनको फिल्मों में सफलता मिली। नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित एक्टर राजकुमार राव को पहचान फिल्‍म 'काई पो छे' से मिली। इससे पहले उन्होंने 'लव सेक्‍स और धोखा' और 'रागिनी एमएमएस' जैसी फिल्‍मों में भी काम किया। राजकुमार राव के नाम पर न्यूटन, स्त्री, बरेली की बर्फी, सिटी लाइट्स, शाहिद, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, क्वीन, अलीगढ़, गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी फिल्में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+