On Camera: वड़ा पाव खाने के लिए रुका दंपत्ति, शातिर चोर ने आंख के सामने से उड़ाए 5 लाख के आभूषण!
महाराष्ट्र के शहर पुणे में एक शातिर चोर ने स्कूटी पर रखे आभूषण के बैग को बड़ी सफाई से पार कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब स्कूटी सवार दंपति वड़ा पाव लेने के लिए एक दुकान रुके। आभूषण चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सड़क के किनारे खड़ी महिला जैसे ही अपनी स्कूटी के पीछे चंद सेकेंड के लिए हटती है, मौके पर खड़ा एक शख्स जेवरात से भरे बैग को कैसे लेकर भागता है, हालांकि इस दौरान कुछ दूर तक महिला उसका पीछा भी करती है, लेकिन चोर पकड़ में नहीं आया।

मामला पुणे का है। सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरों में देखा गया कि एक दंपति एक फूड ज्वाइंट पर रुके और स्कूटर को सड़क के किनारे पार्क कर दिया। जब शख्स फास्ट फूड डिश खरीदने के लिए दुकान की ओर बढ़ रहा होत है तो महिला स्कूटी के पास खड़ी होकर पति का इंतजार करती है। इस बीच बाइक पर एक आदमी चेहरे पर मास्क लगाए हुए स्कूटर के पास रुकता है और महिला को इशारा करता है कि सड़क पर कुछ गिर गया है।
A couple's gold jewellery valued at ₹ 4.95 lakh was stolen while they paused to buy vada pav after picking it up from a bank. The incident took place on Thursday outside a vadapav shop in Shewalewadi.#goldchain #shewalewadi #Pune #punepolice #robbery pic.twitter.com/oFYGmuTso4
— Pune Pulse (@pulse_pune) August 30, 2024
इस दौरान जैसे ही बुजुर्ग महिला सामान उठाने के लिए नीचे झुकती है, सफेद शर्ट वाला शख्स स्कूटर पर बैग में रखे आभूषण का बैग उठा लेता है और वहां से भाग जाता है।












Click it and Unblock the Notifications