Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सारी हदें पार: फ्लाइट में सबके सामने कपल ने बनाया शारीरिक संबंध, VIDEO वायरल होने पर मचा बवाल

नई दिल्ली: सभी देशों ने अपने यहां उड़ान संबंधित नियमों को काफी सख्त कर रखा है, लेकिन बहुत से यात्री आए दिन इसका उल्लंघन करते पाए जाते हैं। कुछ दिनों पहले एक महिला फ्लाइट में सिगरेट पीते हुए पाई गई थी। जिसके बाद उस पर कड़ी कार्रवाई हुई, तो वहीं अब एक कपल ने सारी हदों को पार करते हुए उड़ान के दौरान ही शारीरिक संबंध बना लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रयान एयर के विमान में घटना

रयान एयर के विमान में घटना

ये पूरा मामला आइरिस एयरलाइंस कंपनी रयान एयर का है, जहां पर सीट पर बैठा एक जोड़ा अचानक से संबंध बनाने लगा। शुरू में तो किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब बगल बैठे यात्री ने उनको देखा तो वो हैरान रह गया। लोगों को लग रहा था कि वो कपल किस करके रुक जाएगा, लेकिन उन्होंने पूरी तरह से सीट पर ही शारीरिक संबंध बना लिए।

साथ के यात्री ने लिखी ये बात

साथ के यात्री ने लिखी ये बात

इसके बाद एक यात्री ने इसका वीडियो बनाया और उसे ट्विटर पर पोस्ट कर दिया। साथ ही रयान एयर को टैग कर लिखा कि क्या ये निष्पक्ष व्यवहार है? क्या विमान कंपनी इस तरह की हरकतों को करने की अनुमति देती है? मैं अपनी अगली फ्लाइट बुकिंग करते समय इसे ध्यान में रखूंगा। इसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हुआ। साथ ही लोग रयान एयर की आलोचना कर रहे हैं।

बाल सही कर फिर से की गंदी हरकत

बाल सही कर फिर से की गंदी हरकत

वायरल वीडियो में कपल सीट पर संबंध बनाता है। जिस वजह से आसपास के लोग मुंह घुमा लेते हैं। वहीं महिला कुछ देर के लिए रुकती है, फिर वो अपने बाल सही करती है। इसके बाद दोनों दोबारा गंदी हरकत करने लगते हैं। हालांकि इस बात का पता नहीं चल पाया कि केबिन क्रू ने कपल को रोका या फिर वो भी चुपचाप बैठे रहे।

तुरंत एक्शन की मांग

तुरंत एक्शन की मांग

इस घटना की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा कि इस हरकत के लिए कपल को तुरंत फ्लाइट से उतार देना चाहिए। साथ ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा कि यात्रियों के लिए कोड ऑफ कंडक्ट होता है। जिसमें साफ कहा गया है कि अगर वो किसी तरह की गलत हरकत फ्लाइट में करते हैं, तो उन्हें उतार दिया जाएगा। ऐसे में केबिन क्रू को तुरंत इस पर एक्शन लेना चाहिए था।

मिल सकती है सजा

मिल सकती है सजा

आपको बता दें कि हर देश में सार्वजनिक स्थल पर अश्लीलता फैलाना अपराध माना गया है। अगर कपल ने ये हरकत फ्लाइट में की है, तो एयरलाइन्स उन दोनों पर अजीवन यात्रा का प्रतिबंध लगा सकती है। इसके अलावा उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की जा सकती है। आमतौर पर देखा गया है कि जब ऐसी हरकतों पर कोई एयरलाइन यात्री पर बैन लगाती है, तो अन्य कंपनियां भी उस पर प्रतिबंध लगा देती हैं।

थकान की वजह से पी सिगरेट

थकान की वजह से पी सिगरेट

कुछ दिनों पहले स्पिरिट एयरलाइन्स से भी एक चौंकाने वाली घटना सामने आई थी, जहां पर फ्लाइट के अंदर एक महिला सिगरेट पीते हुए मिली। वहीं जब आसपास के लोगों ने उसे टोका तो वो कहने लगी कि वो बहुत ज्यादा थकी है, जिस वजह से उसे सिगरेट की जरूरत पड़ी। वहीं उस दौरान एयरपोर्ट सिक्योरिटी पर भी सवाल उठे थे कि आखिर महिला के पास सिगरेट जलाने के लिए लाइटर कहां से आई?

Recommended Video

    Air India Sale: Air India को खरीदने के लिए Tata ने लगाई बोली | वनइंडिया हिंदी

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+