पुलिसकर्मी की यूनिफॉर्म पर बैठी छोटी सी चिड़िया, केरल पुलिस ने शेयर किया VIDEO
Kerala cop helps bird: वायरल हो रहे वीडियो में पुलिसकर्मी एक छोटी सी चिड़िया की मदद करता दिख रहा है। क्लिप में देखा जा सकता है कि चिड़िया पुलिसकर्मी के पास बैठी है और वो उसे फूल खिला रहा है।

Kerala police bird video: अकसर काम करते-करते हमें बहुत थकान और फ्रस्ट्रेशन हो जाती है। अपने आस-पास हम काफी नेगेटिविटी से भी घिरे होते हैं। ऐसे में इंटरनेट पर कुछ ऐसा दिख जाए, जो आपका मन खुश कर दे, तो थकान खुद-ब खुद दूर हो जाती है।
(वीडियो-नीचे)
सामने आया पुलिस का दिलेर चेहरा
अपराधियों की तो पुलिस के आगे खैर नहीं होती। कई बार पुलिस के ऐसे रूप सामने आते हैं, कि आम लोगों के मन में भी पुलिसकर्मियों की एक छवि सी बन जाती है। लेकिन पुलिस अगर अपराधियों की लगाम कसती है, तो उसका एक दिलेर और दयालु चेहरा भी है।
चिड़िया की मदद करता दिखा पुलिसकर्मी
इंटरनेट पर पुलिस के इसी दिलेर चेहरे का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी एक छोटी सी चिड़िया की मदद करता दिख रहा है। वीडियो एक क्लोज शॉट से शुरू होता है। इसके बाद पुलिसकर्मी एक छोटी सी प्यारी चिड़िया को फूल देता दिख रहा है।
केरल पुलिस ने शेयर किया क्लिप
इस शानदार वीडियो को सोशल मीडिया पर 18हजार से भी ज्यादा व्यूज और रिएक्शन मिले हैं। दोनों के बीच का ये प्यारा बॉन्ड वाकई काफी खूबसूरत है। वीडियो को देखने के बाद लोग प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। बता दें कि वायरल हो रहा ये वीडियो केरल पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो इंसानों और प्रकृति के बीच के खूबसूरत संबंध को दिखा रहा है।
जानवरों की मदद हमारा कर्तव्य
जानवर कई बार मदद की तलाश में इंसानों के पास आते हैं। ऐसे में हमें चाहिए कि उनकी मदद करें। कई दफा गर्मियों के दिनों में भीषण गर्मी और प्यास से न जाने कितने ही जानवर मर जाते हैं। ऐसे में इन जानवरों को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसकी पूरी जिम्मेदारी हमारी बनती है। क्योंकि प्रकृति हमारे लिए है और इसकी रक्षा करना हमारा दायित्व है।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications