रातोंरात करोड़पति बना कॉफी शॉप वर्कर, इस ट्रिक से लगी 33 करोड़ की लॉटरी

रसेल रेयेस ने ड्रॉ के माध्यम से 33 करोड़ रुपये (यानी यूएई दिरहम 15 मिलियन) की लॉटरी जीती है। इस जीत ने साथ ही रसेल यूएई ड्रॉ के जरिए 2023 पहले करोड़पति बने हैं।

Coffee shop employee Russel Reyes from Philippines wins Rs 33 crore lottery ticket


सोचिए कल तक आप एक 9 टू 5 नौकरी कर रहे हो, और अचानक से आप करोड़पति बन जाएं। सोचकर ही रोमांच पैदा हो जाता है। लेकिन यूएई में रहने वाले एक शख्स के साथ ऐसा सच में हुआ है। कॉफी शॉप मैनेजर रसेल रेयेस ने 13 जनवरी एक आम इंसान थे। करोड़पति बनना उनका एक सपना ही होगा। लेकिन किस्मत ने ऐसा पलटा लिया। वह रातोंरात करोड़पति बन गए।

333 रुपए खर्च जीते 33 करोड़ रुपए

333 रुपए खर्च जीते 33 करोड़ रुपए

रसेल रेयेस ने ईज़ी 6 अमीरात ड्रॉ के माध्यम से 33 करोड़ रुपये (यानी यूएई दिरहम 15 मिलियन) की लॉटरी जीती है। इस जीत ने साथ ही रसेल यूएई ड्रॉ के जरिए 2023 पहले करोड़पति बने हैं। रसेल ने इस ड्रा की टिकट के लिए केवल 333 रुपये (15 यूएई दिरहम) खर्च किए थे। इस जीत के बाद रसेल अभी तक सदमे में हैं। उन्हें ये सब एक सपना लग रहा है।

पहले बार ही लगी लॉटरी

पहले बार ही लगी लॉटरी

खलीज टाइम्स के अनुसार, रेयेस ने कहा कि मैं अभी भी सदमे में हूं। उन्होंने यह भी दावा किया कि जीत ने उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बना दिया है। मैंने अपने भाई को गले लगाया और कहा कि मैं जीत गया। तो उसने सोचा कि मैं मजाक कर रहा हूं क्योंकि यह मेरा पहला प्रयास था। लेकिन में सच में बहुत बड़ी रकम जीत चुका था। रसेल की पत्नी को यह खबर सबसे पहले पता चली थी। लेकिन उसे भी इस पर विश्वास नहीं हुआ था।

लॉटरी जीतने में किया इस ट्रिक का इस्तेमाल

लॉटरी जीतने में किया इस ट्रिक का इस्तेमाल

रसेल ने बताया कि, मुझे ड्रॉ के दिन ही ऑनलाइन टिकट मिला था। इसके बाद मुझे 14 जनवरी को 12:45 बजे ड्रा जीतने की जानकारी मिली। मैं खुशी के मारे कांप रहा था और पूरी रात सो नहीं सका। फिलीपींस के रहने वाले 34 वर्षीय रसेल खुलासा किया कि, मैंने अपने जन्म का महीने 6, 29 मेरे जन्म की तारीख, 34 - मेरी उम्र, 17 - बेटे का जन्मदिन, 25 - बहन का जन्मदिन, और 22 नंबर माँ की जन्मतिथि का चयन किया था। जो मेरे लिए लकी साबित हुआ।

रसेल के ये हैं फ्यूचर प्लान

रसेल के ये हैं फ्यूचर प्लान

रसेल ने बताया कि, वह आने वाले वर्षों में पैसा निवेश करेंगे और अपने परिवार को संयुक्त अरब अमीरात में लाने की कोशिश करेंगे। मेरे पास अभी बहुत सारी योजनाएं हैं। और मैं धीरे-धीरे कदम दर कदम आगे बढ़ना चाहता हूं। मैं भविष्य में अपने परिवार को यहां ला सकता हूं। रसेल पिछले 15 सालों से यूएई में रह रहे हैं। अब वे इस देश में एक करोड़पति बन चुके हैं।

हाल ही में एक इंडियन ने भी जीती थी लॉटरी

हाल ही में एक इंडियन ने भी जीती थी लॉटरी

हाल ही में यूएई में रहने वाले एक 68 वर्षीय भारतीय प्रवासी ने महज़ूज़ ने ड्रॉ में 100000 दिरहम का मोटा इनाम जीता है। भारतीय मुद्रा में यह रकम 22,13,036 रुपये होती है।उन्होंने शनिवार 7 जनवरी को आयोजित साप्ताहिक लाइव ड्रॉ के दौरान छह में से पांच जीतने वाली नंबर्स का मिलान कर दिया और इसके बाद 1 लाख दिरहम का इनाम जीता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+