VIDEO: लोग खींच रहे थे फोटो, तो हाथिनी ने शरमाकर अपने महावत से जाकर की शिकायत

चेन्नई। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हाथी और उसके महावत के बीच के प्यार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हथिनी (Elephant Video) और महावत (Mahout) को इशारों में बातें करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। वीडियो तमिलनाडु(Tamil nadu) के शहर तिरुचिरापल्ली (Tiruchirappalli) श्रीरंगम मंदिर परिसर का है।

वीडियो देख हैरान हैरान हो जाएंगे

वीडियो देख हैरान हैरान हो जाएंगे

वीडियो तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के श्रीरंगम (Srirangam) में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर (Sri Ranganathaswamy temple) की एक मादा हाथी का है, जिसका नाम अंडाल (Andal) है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक महावत मंदिर परिसर में स्थित कमरे की चौखट पर बैठा है। वहीं, हथिनी भी महावत के पास आ जाती है। वीडियो में हाथी अपने महावत को सूंड से प्यार करते और सहलाते हुए दिखाई दे रहा है इसके बाद दोनों तमिल भाषा में संवाद करते हैं।

महावत से बात करती हुई नजर आई हथिनी

महावत से बात करती हुई नजर आई हथिनी

वीडियो में देख सकते हैं कि, महावत हथिनी से कई सवाल करता है। वहीं, हथिनी कभी बोलकर तो कभी सिर हिलाकर सांकेतिक भाषा में जबाव देती है। हाथी कुछ आवाजें निकालकर अपने महावत से अपनी बात कहने की भी कोशिश कर रहा है। दरअसल लोगों के फोटो खींचने पर वो शर्मा रही है और इसी वजह से वो अपने महावत के पास जाकर इस बात की शिकायत कर रही है। हाथी और महावत के बीच की इस बातचीत और दोनों के बीच के प्यार किसी का भी दिल जीत लेगा।

देखें मजेदार Video

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी Sudha Ramen ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। वीडियो को अबतक 2 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और ढेरों लाइक्स भी आ रहे हैं। लोग इस वीडियो को बहुत पसंद कर और इसपर ढेरों प्यारे-प्यारे कमेंट्स भी कर रहे हैं। लोग हाथी और उसके महावत के बीच के प्यार को देखकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+