Watch Video: भविष्यवाणी करता है ये डॉग! अनोखे तरीके से बताता है लोगों का भविष्य

न्यूयॉर्क, 27 अक्टूबर। अब तक तो आपने भविष्य बताने वाले तोते के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसे कुत्ते से मिलवाने जा रहे हैं, जो किसी का भी फ्यूचर बता सकता है। ऐसा दावा हम नहीं बल्कि डॉगी के मालिक ने किया है। कुत्ते के मालिक के मुताबिक डॉग लोगों के दिन को लेकर भविष्यवाणी करता है और कई लोग उस पर यकीन भी करते है। यही वजह है कि अब यह कुत्ता सोशल मीडिया स्टार बना हुआ है।

सोशल मीडिया पर लोग हुए दीवाने

सोशल मीडिया पर लोग हुए दीवाने

दरअसल, इन दिनों इंटरनेट पर एक पालतू कुत्ता काफी वायरल हो रहा है। जो अमेरिका के न्यूयार्क में रहने वाले जोनथन ग्रेजिआनो का पालतू कुत्ता है जिसका का नाम 'नूडल' है। इसकी उम्र 13 साल है और यह पग ब्रीड का कुत्ता है। आम तौर पर इस ब्रीड का कुत्ता अपनी क्यूटनेस के लिए काफी पसंद किया जाता है, लेकिन नूडल के सोशल मीडिया पर वायरल होने का दूसरा ही कारण है।

अनोखे तरीके से करता है भविष्यवाणी

अनोखे तरीके से करता है भविष्यवाणी

आपको बता दें कि नूडल लोगों के लिए भविष्यवाणी करता है। एक डॉगी बताता है कि लोगों का दिन कैसा होगा। हैरानी की बात तो यह है कि लोग नूडल की भविष्यवाणी पर यकीन भी करते है। वहीं डॉगी के मालिक जोनथन ग्रेजिआनो ने नूडल द्वारा भविष्यवाणी को जानने का काफी अनोखा तरीका ढूंढ निकाला है। जोनथन जब सुबह नूडल को नींद से उठाते हैं तो देखते हैं कि उठने के तुरंत बाद वो क्या करता है।

सो कर उठते ही करता है भविष्यवाणी!

सो कर उठते ही करता है भविष्यवाणी!

जोनथन ग्रेजिआनो के मुताबिक, जब वो सुबह अपने पेट नूडल को उठाते है और वो उठने के बाद फिर से लेट जाता है तो इसका मतलब वो दिन 'नो बोन्स डे' होगा। मतलब उस दिन लोगों को काफी सावधानी से काम करने की जरूरत है, किसी के झगड़े में नहीं पड़ना है और ना ही किसी से उलझना है बस अपने काम से काम रखना है। वहीं अगर नूडल सोकर उठने के बाद बैठा रहता है या उठकर चलने लगता है तो उसका मतलब वो'बोन्स डे'होगा। जिसका मतलब है कि उस दिन आपके फंसे हुए काम पूरे होंगे। सुकून से दिन बीतेगा और जो काम आप चाहेंगे वो आराम से पूरा कर लेंगे।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

हालांकि ये भविष्यवाणी नूडल के मालिक जोनथन ने खुद इजाद किया है, बावजूद इसके लोग कुत्ते की भविष्यवाणी पर यकीन कर रहे है और नूडल को सोशल मीडिया पर स्टार मान चुके है। वहीं कई लोग ऐसे भी है जो रोजाना नूडल की इस भविष्यवाणी को फॉलो करते हैं और उसके अनुसार जब उनका दिन जाता है तो वो दंग रह जाते हैं। जोनथन को हजारों लोग फॉलो करते हैं और हर दिन नूडल से जुड़ा वीडियो शेयर करते हैं। यही नहीं, वो नूडल की ढरें फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम के अलावा टिकटॉक पर भी शेयर करते हैं।

यह भी पढ़ें: इश्कबाज़ एक्‍ट्रेस क्रिसन बैरेटो डॉग के साथ कर रही थीं यात्रा, एयरलाइन स्‍टॉफ पर लगाया बदसलूकी का आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+