इस देश में 150 रुपए में बिक रहा है फ्रेश एयर, जानें वजह
नई दिल्ली। इंसान जितना आधुनिकता की ओर बढ़ता जा रहा है उतना ही प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। रोज नए-नए कारखाने लग रहे हैं, इमारतें बन रही है, जिसकी वजह से पेड़ और जंगल कम होते जा रहे हैं। जिस कारण वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। इस प्रदूषण की वजह से आने वाली पीढ़ी को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। पूरी विश्व इस प्रदूषण से परेशान है, वहीं चीन में शुद्ध हवा तक नहीं मिल पा रही है। यहां के लोगों को जीने के लिए शुद्ध हवा खरीदनी पड़ रही है। भले ही आपको सुनकर अजीब लगे, लेकिन ये सच्चाई है। चीन में फ्रेश एयर बिक रहा है।

जैसे आप बाजार में खाने के लिए पैकेट बंद फूड खरीदते हैं वैसे ही चीन में हवा के पैकेट बेचे जा रहे हैं। यहां पैकेट में बंद कर शुद्ध हवा बेची जा रही है। चीन के जीनिंग प्रांत में पैकेटबंद हवा बेचने का मामला सामने आया है। यहां दो बहनें सड़क के किनारे खड़े होकर ताजी हवा बेचने का काम करती है। यहां शुद्ध हवा के एक पैकेज की कीमत 150 रुपए है। लड़कियों ने अबतक 100 से ज्यादा पैकेट बेच दिए है। उनका दावा है कि उनके पैकेज में भरी हवा शुद्ध है।
हलांकि इस बात को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है कि आखिर पैकेट में शुद्ध हवा कैसे भरी जा रही है। लड़कियों का कहना है कि वो ये काम पैसों के लिए नहीं बल्कि लोगों को प्रदूषण के प्रति आगाह करने के लिए कर रही हैं। अब उन्होंने अपना व्यापार ऑनलाइन भी कर लिया है। आप अपने लिएनलाइन तरीके से फ्रेश एयर ऑर्डर कर सकते हैं। आपके घर तक पैकेट बंद शुद्ध हवा पहुंच जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications