चीन की कंपनी का ऑफर: 1 लाख में जिंदगी भर पीते रहें शराब
शराब की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों के लिए एक कंपनी बेहद शानदार ऑफर लेकर आई है। कंपनी अपने कस्टमर को जिंदगी भर फ्री शराब देने का वादा कर रही है। इस खास स्कीम को आज यानि 11/11 को ही लॉन्च किया गया है।
Recommended Video

बीजिंग। शराब की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों के लिए एक कंपनी बेहद शानदार ऑफर लेकर आई है। कंपनी अपने कस्टमर को जिंदगी भर फ्री शराब देने का वादा कर रही है। इस खास स्कीम को आज यानि 11/11 को ही लॉन्च किया गया है। च्यांगश्यावबाई लिक्योर कंपनी ये ऑफर लोगों को दे रही है।


सबसे बड़े शॉपिंग फेस्टिवल में मिलेगी शराब
चीन की लिक्योर कंपनी च्यांगश्यावबाई सिंगल्स डे के दिन ये ऑफर दे रही है। चीन में 11 नवंबर को सिंगल्स डे मनाया जाता है। ये दिन इसलिए भी खास है क्योंकि ये दिन चीन के शॉपिंग इतिहास में काफी अहम है। आज के दिन चीन में हर साल शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन होता है।

केवल 99 ग्राहकों को मिलेगा ऑफर
इस फेस्टिवल के दिन च्यांगश्यावबाई कंपनी 9 लाख की शराब केवल 1 लाख में दे रही है। लेकिन ये ऑफर केवल 99 ग्राहकों को दिया जाएगा। इन लकी 99 ग्राहकों को जिंदगी भर के लिए शराब दी जाएगी। हर महीने इन्हें कंपनी की सादा शराब के 12 डिब्बे दिए जाएंगे जिनमें 12 बोतलें होंगी।

तो किसी और को मिल जाएगा ऑफर!
इस ऑफर की सबसे बड़ी बात ये है कि अगर ऑफर जीतने वाले ग्राहक की 5 साल की भीतर मौत हो गई तो ये ऑफर परिवार के ही किसी दूसरे व्यक्ति को दे दिया जाएगा। ऑफर में दी जाने वाली शराब की कीमत 9 लाख रुपये है लेकिन ऑफर के कारण ये केवल 1 लाख रुपये में मिल रही है। तो कैसा लगा आपको ये ऑफर?












Click it and Unblock the Notifications