ऐसे पटाएं अमीर लड़के! एक्सपर्ट महिला लड़कियों को सिखा रही ये खास नुस्खा, करोड़ों में हो रही कमाई
अकसर लोग अपनी स्किल्स को अच्छा करने या फिर कुछ नया सीखने के लिए एक्सपर्ट्स का रुख करते हैं। मगर आपने क्या कभी कोई ऐसा एक्सपर्ट देखा है, जो ये सिखाए कि अमीर लड़कों को कैसे पटाना है? चीन में एक ऐसी ही महिला है, जो लड़कियों को इस बात की ट्रेनिंग दे रही है।
चुआनकू नाम की ये महिला अपनी इसी ट्रेनिंग के चलते अकसर कंट्रोवर्सी में भी रहती है और यही वजह है कि इसे कंट्रोवर्शियल गुरु भी कहा जाता है। ये काफी समय से ये काम कर रही है और आपको जानकर हैरानी होगी कि महिला एक साल के 163 करोड़ रुपये भी कमा रही है।

महिला लाइव स्ट्रीम के दौरान लोगों से पैसे लेकर उन्हें अमीर लड़कों को पटाने का सलाह देती हैं। एक सलाह के वे 12,945 रुपये लेती हैं। उनके पास अलग-अलग कोर्स हैं, जिनकी कीमत भी अलग-अलग है। सबसे महंगे कोर्स की कीमत 43,179 रुपये है। मार्केट में इस कोर्स की डिमांड भी काफी अच्छी खासी है।
महिला के इस अजीबोगरीब पेशे के चलते कई जगहों पर उसपर बैन भी लग चुका है। मगर फिर भी वो AI तकनीक और अपने निजी चैनल के जरिये सालाना करोड़ों रुपये छाप रही है। महिला के इस पेशे के बारे में जानने के बाद लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
महिला के सपोर्ट में कई लोग उतरे हैं, जिनका कहना है कि वो सही कर रही है लोगों को प्यार करना सिखाकर। ये अच्छी बात है। वहीं कई लोगों ने ये भी कहा कि ये महिला लड़कियों को खराब कर रही है। लड़कियों को इंडीपेंडेंट होना चाहिए और ये महिला दूसरों पर निर्भर होना सिखा रही है।












Click it and Unblock the Notifications