शिकार करने नदी में उतरा बाघ, तो चेतावनी देने के लिए बंदरों ने की ऐसी हरकत...देखें Viral Video

नई दिल्ली। Viral Video: जंगल में जब कभी शिकारी जानवर दिखाई देता है या शिकार के लिए घात लगाता है तो आस-पास के जानवर या पक्षी शोर मचाकर दूसरे जानवरों को सतर्क कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाघ (tiger) शिकार की तलाश में नदी पार करने के लिए पानी में उतरता है, लेकिन उसे देखते ही चीतल और बंदर दूसरे जानवरों को चेतावनी देने के लिए जोर-जोर से आवाजें निकालने लगते हैं। सोशल मीडिया (social media) पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

बाघ को देख शोर मचाने लगे बंदर और चीतल

बाघ को देख शोर मचाने लगे बंदर और चीतल

वायरल हो रहे वीडियो को देख सोशल वीडिया यूजर्स भी हैरान हैं। गौरतलब है कि बाघ को एक शातिर शिकारी माना जाता है, लेकिन कई बार दूसरे जंगली जीवों की वजह से बाघ के हाथ से शिकार निकल जाता है। वीडियो में दिख रहे बाघ के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। शिकार की तलाश में बाघ नदी के अंदर तो उतर गया लेकिन वहां मौजूद चीतल और बंदर ने आवाजें निकलाकर बाकी जानवरों को चेतावनी देने की कोशिश की।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर रमेश पांडे अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो पर 64 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। पोस्ट के साथ रमेश पांडे ने शानदार कैप्शन देते हुए लिखा, 'बाघ नदी को पार कर रहा था। तभी चीतल और बंदर अलार्म कॉल्स दे रहे थे। देखकर मजा आ गया।'

यूजर्स ने दी मजेदार प्रतिक्रिया

यूजर्स ने दी मजेदार प्रतिक्रिया

वीडियो में देखा जा सकता है कि खतरनाक शिकारी जानवर बाघ, धीरे से नदी में उतरता है, वह बिना आवाज किए शिकार की तलाश में आगे बढ़ता है लेकिन बाघ पर नजर पड़ते ही चीतल और बंदर जोर-जोर से आवाजें निकालकर बाकि जानवरों को सावधान कर देते हैं। वीडियो देख कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने रमेश पांडे को टैग करते हुए लिखा, आप बहुत भाग्यशाली हैं जो इन पलों के गवाह बन रहे हैं।

वीडियो देखने के लिए यहां करें क्लिक

यह भी पढ़ें: Video: हाथी के पीछे झाड़ियों में घात लगाए बैठा था बाघ, आगे जो हुआ उसे देख आनंद महिंद्रा भी रह गए दंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+