भारत-पाकिस्तान मैच के बीच परिवार ने दिए 70 बिरयानी के ऑर्डर, SWIGGY ने शेयर किया पोस्ट
कल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप मैच खेला गया। अपने प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को भारत ने इस मैच में करारी शिकस्त दी। रोहित शर्मा की शानदार कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। भारत की ये पाकिस्तान के खिलाफ लगातार 8वीं जीत रही। इस मैच ने लोगों का ध्यान अपनी ओर एक खास वजह से भी खींचा और वो खास वजह थी ऑनलाइन डिलीवरी एप स्विगी से ढेर सारा खाना मंगाना।
इस बीच चंडीगढ़ का एक परिवार खूब लाइमलाइट में आया। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस अकेले ने परिवार ने एक ही बार में 70 बिरयानी के ऑर्डर दिये। डिलीवरी एप स्विगी ने ये जानकारी ऑनलाइन शेयर की और उसे इसपर 94,000 लाइक्स मिले।

स्विगी ने ट्विटर पर इसे शेयर करते हुए लिखा कि एक परिवार ने चंडीगढ़ में एक ही बार में 70 बिरयानी ऑर्डर की। ऐसा लग रहा कि भारत पहले ही जीत चुका है। देखते ही देखते स्विगी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल होने लगा और लोग इसपर जमकर रिएक्शन भी देने लगे। एक यूजर ने कहा कि मैंने तो 86 वडापाव मंगाए हैं। बस आने ही वाले हैं।
बताते चलें कि ऐसा ही कुछ श्रीलंका में भारत पाक मैच के वक्त भी देखा गया था, जिसमें एक शख्स ने एक ही बारी में स्विगी से 62 बिरयानी ऑर्डर की। इस बारे में भी स्विगी ने ऑनलाइन पोस्ट साझा किया था।












Click it and Unblock the Notifications