जू में बाघ के बाड़े में गिरा शख्स, तीन टाइगर्स ने मिलकर कर दिया हमला, देखें खौफनाक वीडियो
पत्नी और बच्चे के साथ जू में घूमने गए शख्स पर 3 बाघों ने हमला कर दिया। घटना का खौफनाक वीडियो सामने आया है, लेकिन हमारी सलाह है कि कमजोर दिलवाले इस वीडियो को न देखें।
नई दिल्ली। कई बार ऐसी घटनाएं सामने आई है, जहां लोग या तो जानबूझ कर या फिर अंजाने में बाघ के बाड़े में गिर जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो अब चीन से सामने आया है, जहां पत्नी और बच्चे के साथ चिड़ियाघर घूमने गया शख्स बाघ के बाड़े में गिर गया।

चीन के निंगबो जू में एक शख्स के अप नी पत्नी और बेटे के साथ घूमने गया था। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक बाड़े में एक बाघ के मर जाने पर शख्स उसे देखने के लिए बाघ के बाड़े की दीवार पर चढ़ गया और गलती से उसके भीतर गिर गया। जिसके बाग बाघों ने उसपर हमला बोल दिया।
युवक को अपने बाड़े में देखते ही पहले एक बाघ से उसपर हमला बोला और उसे दर्दन से घसीटते हुए अंदर ले गया, जहां दो बाघ और पहुंच गए। एक बाघ से उसके पैर को जबड़े से दबोचने की कोशिश की, जबकि तीसरा उसपर हमला करता रहा। लोगों ने उसे बाघ के कब्जे में देखा तो वहां चीख-पुकार मच गई। जिसकते बाद वहां चिड़ियाघर के कर्मचारी वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर शख्स को बाघों से छुड़ाया और उसे फौरन अस्पताल ले गए। बाघों ने उसकी गर्दन और सिर बुरी तरह से काट डाला था। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का कहना है कि वो अभी अस्पताल में जिंदा है और उसका इलाज चल रहा है, जबकि कई लोगों का कहना है कि उस की मौत हो चुकी है। देखें वो खौफनाक वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications