जानवर को भी पता है 'देवदूत'!, तुर्की में भूकंप के मलबे से रेस्क्यू बिल्ली अब शख्स का नहीं छोड़ रही साथ, Video
तुर्की में आए भूकंप के बीच जहां हर तरफ चीख पुकार और मातम की तस्वीरें देखने को मिल रही है। वहीं अब एक बिल्ली की वीडियो वायरल हो रही है। बिल्ली को मलबे से निकाला गया, जिसके बाद अब वो बचाने वाले का साथ नहीं छोड़ रही है।

Turkey Earthquake Cat Video Viral: तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप ने सबकुछ तबाह कर दिया। छह फरवरी को तुर्किए और सीरिया में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद अब तक मलबे के भीतर से शव बरामद हो रहे हैं। मरने वालों का आंकड़ा भी भयावह है। रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक भूकंप से करीब 43 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। दुनिया भर के देशों ने तुर्की-सीरिया को मदद भेजी है। ऐसे में लोगों को मलब से निकालने के दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन की कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो लोगों को भावुक कर दे रही हैं। ऐसी ही एक भूकंप के बाद दिल छूने वाली वीडियो सामने आई है, जिसमें एक बिल्ली बचाने वाले शख्स को छोड़ने को तैयार नहीं दिख रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल बिल्ली की वीडियो
तुर्की और सीरिया में आए भूकंप ने दुनिया भर के लोगों को हिला कर रख दिया। घर और इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गए। लाखों लोग मलबे के नीचे दब गए। छोटी बच्चों से लेकर बूढ़े बुर्जुगों की कई ऐसी तस्वीरें यहां से सामने आई है, जो दिल को झकझोर कर रख दें। इस बीच एक जानवर को भी टीम ने बचाया, जिसके बाद बिल्ली उस शख्स से चिपकी हुई है और उसके कंधे पर बैठी हुई है। यह नजारा अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

शख्स का साथ छोड़ने से इंकार!
यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्री के सलाहकार एंटोन गेराशचेंको (Anton Gerashchenko) अपने ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को पोस्ट किया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि भूकंप के बाद फैले मलबे के बीच एक शख्स के कंधे पर बिल्ली बैठी है और उसके प्यार करती नजर आ रही है। वैसे अक्सर यूक्रेनी मंत्री अजबगजब वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं, लेकिन उनकी इसके पोस्ट को जमकर पसंद किया जा रहा है। बिल्ली अब अपनी जिंदगी बचाने वाले इस शख्स से एक पल के लिए दूर जाने को तैयार नहीं है।

10 मिलियन व्यूज आए, हर कोई कर रहा पसंद
वीडियो के कैप्शन में लिखा- तुर्की में मलबे के नीचे से एक बिल्ली को बचाया है। अब यह अपने बचाने वाले का साथ छोड़ने से इंकार कर रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रेस्क्यू टीम के सदस्य के शोल्डर पर बिल्ली बैठी हुई है। शख्स के फेस पर बिल्ली प्यार करती नजर आ रही है। और शख्स के कंधे पर हल्क-फुलका टहल रही है, मगर उसे छोड़ नहीं रही है। इस वीडियो को 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। यूजर जमकर इसे पसंद कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग कमेंट कर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

बिल्ली का नाम रखा एनकाज
अपने ताजा ट्वीट में यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्री के सलाहकार एंटोन गेराशचेंको ने इस बिल्ली के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि तुर्की में मलबे से बीच बिल्ली को बचाने वाले बचाव दल के सदस्य का नाम अली काकास है और वह बिल्ली को अपने साथ ले ले गया है। उसका नाम उसने एनकाज रखा है।












Click it and Unblock the Notifications