दुश्मनी दोस्ती में बदली! चूहे को मुंह से दबोचकर खाने के पास लाई बिल्ली, Video देख यूजर भी हैरान
Cat Mouse Viral Video News: सोशल मीडिया पर बिल्ली और चूहे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो यूजर्स को टॉम एंड जेरी की याद दिला रहा है।

Cat Mouse Viral Video: चूहे और बिल्ली के बीच की दुश्मनी जग जाहिर है। जहां भी चूहे को बिल्ली देखती है तो फौरन झपट पड़ती है, हालांकि कई मौकों पर दोनों के बीच दोस्ती भी देखी गई है। ऐसे में बिल्ली और चूहे की दोस्ती का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बिल्ली चूहे को मुंह से दबाकर खाने के पास लेकर जा रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही चूहे और बिल्ली की वीडियो लोगों को कार्टून शो टॉम एंड जेरी की याद दिला रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई वीडियो में एक बिल्ली चूहे को खाने के कटोरे के पास लेकर जाती हुई नजर आ रही है। जिसके बाद दोनों एक साथ खाना खाते दिखाई दे रहे हैं।
चूहे-बिल्ली का 'याराना'
वीडियो पर 'यहां खाओ, मुझे पीछा करने के लिए तुम्हें मजबूत होना चाहिए' लिखा है। इंस्टा पर Family.cat18 नाम के पेज इस वीडियो को पोस्ट किया गया है, जिसमें बिल्ली को अपने मुंह में चूहे को पकड़े हुए दिखाया गया है।
वीडियो को 10 मई को पोस्ट किया गया था। जिसको अब तक 6.3 लाख के ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं 62,000 से ज्यादा लाइक्स हैं। लोगों ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तरह-तरह के कमेंट किए हैं।
यूजर्स ने लिए जमकर मजे
एक यूजर ने मजाक में लिखा कि मैं सच में चूहे का इंटरव्यू करना चाहता हूं। चूहा इस बारे में क्या सोचता है? एक और यूजर ने लिखा कि यहां तक कि चूहा भी कंफ्यूज है। ऐसे एक और यूजर ने टॉम एंड जेरी कमेंट किया।












Click it and Unblock the Notifications