वीडियो: चलते-चलते हवा में उड़ गई कार, मौत को मात देकर बचा ड्राइवर
जब तक जिंदगी है जब तक आप खूब जिएंगे और जिस दिन आपकी मौत आ गई कोई भी आपको बचा नहीं पाएगा। ऐसा ही एक वाकया एक तेज चलती फिरती हुई एक सड़क पर हुआ है।
नई दिल्ली। जब तक जिंदगी है जब तक आप खूब जिएंगे और जिस दिन आपकी मौत आ गई कोई भी आपको बचा नहीं पाएगा। ऐसा ही एक वाकया एक तेज चलती फिरती हुई एक सड़क पर हुआ है।

फेसबुक पर वायरल हो रहे इसलिए वीडियो को जब देखते हैं तो पता चलता है कि किस तरह से एक व्यक्ति तेजी के साथ कार चला रहा है। अचानक ही कार का बैलेंस बिगड़ जाता है और कार हवा में उड़ जाती है।
कार की स्पीड इतनी तेज होती है कि आप-पास धूल का एक गुबार छिड़ जाता है। कार जैसे ही हवा में उछलती है तो उसमे ड्राइवर बाहर आकर गिर पड़ता है। पर ड्राइवर के नसीब में सुरक्षित रहना नहीं था। इसलिए जहां पर वो बाहर गिरा था, ठीक उसी जगह पर आकर कार गिर जाती है। वो कार के नीचे दब जाता है।
यह हादसा होते ही पूरी सड़क पर हाहाकार मच जाता है। तुरंत लोग अपनी कारों को सड़क के किनारे लगाकर उस आदमी को बचाने के लिए दौड़ पड़ते हैं। कार के नीचे दबे आदमी को बाहर निकालने के लिए तुरंत भागते हैं और कई लोग कार को मिलकर उठा देते हैं।
कार के नीचे दबे व्यक्ति को बाहर निकालकर उसपर पानी डाला जाता है और उसे सहारा देकर खड़ा किया जाता है। फिर जाकर वो ड्राइवर थोड़ा संभल पाता है। इस वीडियो को देखकर यह भी पता चलता है कि जहां का ये वीडियो हैं, वहां के लोग एक दूसरे की मदद को लेकर बहुत तेजी दिखाते हैं।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications