महिला "स्‍पर्म" से तैयार कर रही ज्‍वैलरी, हो रही खूब कमाई, जानें क्‍यों मिल रहे जमकर ऑर्डर

महिला "स्‍पर्म" से तैयार कर रही मोती का नेकलेस, मिल रहे जमकर ऑर्डर, कर रही खूब कमाई

नई दिल्‍ली, 01 सितंबर: दुनिया भर में तरह-तरह की फैशनेबल चीजें हैं जिसमें सुंदर ज्‍वैलरी भी शुमार है। खूबसूरत से खूबसूरत ड्रेस को कत्‍पलीट लुक सुंदर सी ज्‍वैलरी ही देती है। सोने, चांदी, हीरे जवाहरात के अलावा कॉपर यहां तक कि फूलों समेत कई तरह की ज्‍वैलरी के बारे में आपने सुना होगा और पहना भी जरूर होगा लेकिन एक ज्‍वैलरी डिजाइनर महिला ऐसी चीज से ज्‍वैलरी बना रही है जिसे देख और सुनकर हर कोई अचंभित हो रहा है।

 स्‍पर्म से ज्‍वैलरी तैयार कर रही

स्‍पर्म से ज्‍वैलरी तैयार कर रही

दरअसल, कनाडा की ज्वैलरी आर्टिस्ट अमांडा बूथ जो अजीब चीजों से ज्‍वैलरी बनाने के लिए मशहूर हैं अब वो लोगों को स्‍पर्म से ज्‍वैलरी तैयार कर रही । ये सुनकर आप भी हैरान होंगे लेकिन ये सच्‍चाई है। इतना ही नहीं ये ज्‍वैलरी लोगों को खूब पसंद भी आ रही है।

 'मोती हार' बनाने के लिए लोगों का स्‍पर्म इस्‍तेमाल किया

'मोती हार' बनाने के लिए लोगों का स्‍पर्म इस्‍तेमाल किया

अमांडा बूथ ने ज्‍वैलरी की एक सीरीज तैयारी की है जिसमें उन्‍होंने 'मोती हार' बनाने के लिए मानव शुक्राणु यानी स्‍पर्म का उपयोग किया है। वे पुरुषों के सीमेन से मोती बनाकर उससे खूबसूरत ज्‍वैलरी बनाती हैं।

2021 में अपना ये बिजनेस शुरू किया

2021 में अपना ये बिजनेस शुरू किया

सोशल मीडिया पर अमांडा बूथ ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो स्‍पर्म से बनी मोती वाले नेकलेस और अंगूठी दिखाती नजर आ रही है। उन्‍होंने ज्‍वैलरी में पुरुष के स्‍पर्म से बनी मोती इस्‍तेमाल की है। कनाडा की मूर्तिकार और ज्‍वैलर लर अमांडा बूथ ने 2021 में अपना ये बिजनेस शुरू किया और अब स्‍वर्म का उपयोग करके आभूषण बनाना शुरू किया, उन्‍हें ये आइडिया उनके एक फैन ने टिकटॉक पर सुझाया

जानें कैसे बनाती हैं ये ज्‍वैलरी

जानें कैसे बनाती हैं ये ज्‍वैलरी

इसके बाद उन्‍होंने सोशल मीडिया पर इसके बारे में पोस्ट शेयर किया और आश्चर्यजनक रूप से लोगों ने ऐसी ज्‍वैलरी के लिए ऑडर देना शुरू कर दिया। कस्‍टमर अपने वीर्य के सैंपल अमांडा की लैब में भेजते हैं जहां उन्हें सुखाकर पाउडर फार्म में कन्‍वर्ट किया जाता है और पहनने योग्य अमांडा क्ले बीड्स और ट्रिंकलेट्स में बदलती बदल दिया जाता है।

इस वजह से लोग कर रहे खूब डिमांड

अमांडा ने पहला टेस्‍ट अपने पति के साथ किया इसके बाद जब उसने प्रक्रिया को समझ लिया, तो उसने ऑर्डर लेना शुरू कर दिया। उसके ज्यादातर ग्राहक अमेरिका से हैं। अपने स्‍पर्म से ज्‍वैलरी बनवाने के लिए लोग क्रेजी नजर आ रहे हैं। इसके पीछे भावनात्मक कारण है। लोग इस तरीके से अपनी फर्टिलिटी और प्यार को सेलिब्रेट करना चाहते हैं। कुछ लोग फर्टिलिटी ट्रीटमेंट और कैंसर के उपचार से गुजर रहे होंगे उन्‍हें अपने स्‍पर्म को इस फार्म में देखने में सुख मिल रहा। इन आभूषणों से अमांडा की खूब कमाई हो रही है।

अमांडा बूथ इससे पहले इन चीजों से बना चुकी है ज्‍वैलरी

अमांडा बूथ इससे पहले इन चीजों से बना चुकी है ज्‍वैलरी

बता दें अमांडा बूथ लोगों के स्तन के दूध, प्रियजनों या पालतू जानवरों के अंतिम संस्कार के अवशेष, फर और बालों से आभूषण भी बनाती हैं।
वह खून से ज्‍वैलरी बना चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+