रातों-रात बदली बेघर महिला की किस्मत, लॉटरी में जीते 40 करोड़ रुपए, अब ढूंढ रही खुद के लिए पति
Homeless woman Lottery: बेघर महिला लूसिया फोर्सेथ ने 40 करोड़ की लॉटरी जीतने के कहा कि उसने सिर्फ आंख बंद कर एक टिकट चुना था, जो सबसे बड़ा प्राइज था।

सोचिए किसी महिला के पास एक वक्त में रहने-खाने के लिए पैसे नहीं थे, जो अपने दिन गुजार नहीं बल्कि काट रही थी, उसके अचानक 40 करोड़ की लॉटरी लग गई। बेघर महिला की किस्मत इस तरह से चमकी की उसे खुद को अपने ऊपर एक बार विश्वास नहीं हुआ, जिसके पास नॉर्मल लाइफ जीने के लिए पैसे नहीं थे, अब वो लग्जरी लाइफ जी रही है।
6 साल पहले थी बेघर, अब लगी लॉटरी
दरअसल, अमेरिकी महिला जो करीब 6 साल पहले बेघर थी, उसने कभी भी खुद के करोड़पति बनने की कल्पना भी नहीं की होगी। लेकिन उसकी किस्मत ने ऐसा जोर मारा कि, वो फर्श से सीधे अर्श पर जा पहुंची। कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो की रहने वाली लूसिया फोर्सेथ नाम की महिला ने हाल ही में 5 मिलियन डॉलर (40.91 करोड़ रुपए) की लॉटरी जीती है।
कैलिफोर्निया लॉटरी की ओर से जारी बयान के अनुसार लूसिया 2017 में बेघर हो गई थी और सालों से अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही थी। लूसिया ने बताया कि उसे अपने मेहनत के पैसे ऐसे लॉटरी में खर्च करना गलत लगता था, लेकिन एक दिन उसने लॉटरी का टिकट खरीदने का सोचा।
अचानक खरीदी लॉटरी
उन्होंने कहा कि एक दिन मुझे अचानक लगा कि लॉटरी टिकट लेनी चाहिए, शायद किस्मत खुल जाए। जिसके बाद पिट्सबर्ग के वॉलमार्ट सुपरसेंटर के एक स्टोर से मैंने टिकट खरीदने का सोचा। लॉटरी अधिकारियों से लूसिया ने कहा कि "मैंने केवल एक टिकट खरीदा था"।
Recommended Video
लूसिया के मुकाबिक टिकट चुनते समय वह घबराई हुई थी, जिसके बाद उन्होंने अपनी आंखें बंद कर लीं और एक टिकट चुना। महिला ने कहा कि, 'मैंने पहले सोचा था कि मैं एक मुफ्त टिकट जीतूंगी, लेकिन मैंने $5 मिलियन जीते हैं।'
पूरी जिंदगी बदली
अब इतनी बड़ी लॉटरी की रकम जीतने के बाद इस लूसिया इस साल शादी करने जा रही है, जिसके लिए लड़का खोज रही है। अपनी लाइफ में हुए इस बड़े बदलाव पर उन्होंने कहा , "आप कभी नहीं सोचते कि आपके पास लॉटरी जीतने का मौका है। यह सिर्फ रेडम है। कुछ साल पहले बेघर होने के कारण मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे जैसे किसी के साथ ऐसा होगा।"












Click it and Unblock the Notifications