पाकिस्तान के इस Video को देखने के बाद Cake से हो जाएगी नफ्रत, महमूद कुरैशी के सामने मची केक की लूट
इस्लामाबाद। अगर आपको भी केक खाना पसंद है तो हाल ही में पाकिस्तान से वायरल हुए वीडियो को देखने के बाद आप जरूर केक खाने से पहले दस बार सोचेंगे। वायरल हो रहे वीडियो में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और उनके आस-पास सैकड़ों की संख्या में लोगों को देखा जा सकता है, जो केक कटने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच जैसे ही शाह महमूद कुरैशी ने केक काटा, वैसे ही उसकी लूट मच गई। देखते ही देखते भीड़ ने दोनों हाथों से केक की लूट मचा दी।

महमूद कुरैशी के कार्यक्रम में मची केक की लूट
गौरतलब है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी जो अक्सर भारत के खिलाफ जहर उगलते हैं लेकिन वह अपने अजीबोगरीब कारनामों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस बार विदेश मंत्री की हरकत ने कोरोना वायरस संकट के बीच पाकिस्तान के लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया। मुल्तान से सामने आए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कुरैशी के समर्थकों के बीच केक को लेकर जंग छिड़ गई।

सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे थे कुरैशी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शाह महमूद कुरैशी मुल्तान में एक सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने करीब 10 किलो का केक भी काटा। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुरैशी के चारों तरफ लोगों का हुजूम है। भीड़ के बीच ठीक से खड़े होने की भी जगह नहीं है। इस बीच कुरैशी केक काटते हैं और पटलकर निकल जाते हैं। कुरैशी के जाते ही उनके समर्थकों ने केक की लूट मचा दी।

दोनों हाथों से लूटा केक
वीडियो में देखा जा सकता है, लोग अपने दोनों हाथों से केक उठाकर खा रहे हैं। लोग केक खाने के लिए इस तरह उतावले हो गए हैं कि उन्हें अपने कपड़े का भी ध्यान नहीं है। केक की लूट के बाद वहां का मंजर किसी लुटी हुई दुकान जैसा दिखाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं भारत से भी सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर इंडियन आर्मी के बंकरों पर चोरों की नजर, गांव लुढ़ायत में बड़ा खुलासा












Click it and Unblock the Notifications