क्वीन एलिजाबेथ को चाहिए ट्विटर हैंडलर, सैलरी 25 लाख रुपए

महारानी एलिजाबेथ को चाहिए पर्सनल ट्विटर हैंडलर। सैलरी 25 लाख। अगर आपमें भी हैं ये सारी योग्यता तो फौरन करें आवेदन और बकिंगम पैलेस में पाएं नौकरी।

नई दिल्ली। अगर आपके पास सोशल मीडिया का अनुभव है तो आप 25 लाख रुपए की सैलरी वाली नौकरी पा सकते हैं। जी हां बकिंघम पैलेस को एक ट्विटर हैंडलर की तलाश है। महारानी एलिजाबेथ के ट्विटर अकाउंट को चलाने के लिए उन्हें एक योग्य व्यक्ति की तलाश हैं। इसके लिए नौकरी का वित्रापन जारी किया गया है और 30,000 पाउंड प्रति वर्ष यानी करीब 25 लाख रुपए सालाना की सैलरी ऑफर की गई है।

 Buckingham Palace looking for social media manager for the Queen

क्या होग काम

आपको बता दें कि महरानी एलिजाबेथ के ट्विटर अकाउंट पर 27.7 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। उन्हें अपने लिए एक ट्विटर हैंडलर की जरूरत है। इसके लिए बकिंघम पैलेस की ओर से नौकरी का विज्ञापन जारी किया गया है। महारानी की आधिकारिक वेबसाइट पर नौकरी का विज्ञापन जारी किया गया है। विज्ञापन के मुताबिक डिजिटल संचार अधिकारी की आवश्यकता है। जिस व्यक्ति का इस पद पर चयन होगा उसे महारानी एलिजाबेथ के ट्विटर अकाउंट को देखना होगा।

आवश्यक योग्यता

इस नौकरी के लिए आवश्यक योग्यता निर्धारित की गई है, जिसके मुताबिक आवेदन करने वाले व्यक्ति को विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने के साथ ही सोशल मीडिया का अनुभव होना चाहिए। आवेदनकर्ता में कलात्मकता होनी चाहिए। उसे फोटोग्राफी और वीडियो की बखूबी जानकारी होनी चाहिए। उसमें क्रिएटिविटी होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। चयनित व्यक्ति महारानी के ट्विटर अकाउंट को संभालनेगा और बकिंघम पैलेस और महारानी के कामों को दुनियाभर में पहुंचाने का काम करेगा। अगर आप में भी ये सब काबिलियत है तो आप भी आवेदन कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+